Xiaomi ने पैचवॉल UI से लैस नया Mi TV 4A Youth Smart TV किया पेश

HIGHLIGHTS

चीन में Mi TV 4A Youth की कीमत CNY 1,699 रखी गई है जो कि लगभग 17,800 रूपये है।

Xiaomi ने पैचवॉल UI से लैस नया Mi TV 4A Youth Smart TV किया पेश

Xiaomi कुछ समय से TV सेक्टर में अपने बिज़नेस को बढ़ाने पर गौर कर रहा है और इसी के चलते अब चीन के निर्माता ने अपना नया स्मार्ट TV पेश किया है जो पैचवॉल UI पर आधारित है। Xiaomi ने चीन में Mi TV 4A का नया Youth वर्जन लॉन्च किया है, जिसका स्क्रीन साइज़ 43 इंच है। कुछ महीने पहले कंपनी ने भारत में Mi TV 4A  के 43 इंच और 32 इंच मॉडल लॉन्च किए थे। हालाँकि, चीन में Xiaomi Mi Smart TV के कई मॉडल्स पेश कर चूका है जिसमें 43, 49, 55 और 65 इंच मॉडल्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने 40 इंच मॉडल को भी पेश किया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Mi TV 4A Youth Smart TV की कीमत

Mi TV सीरीज़ के 4A और 4C मॉडल्स की खासियत पतले बेज़ेल्स, स्मार्ट फीचर्स और 4K में एक्सेप्शनल पिक्चर क्वालिटी है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 4A और 4C सीरीज़ के youth मॉडल की कीमत स्टैण्डर्ड Mi TV 4 रेंज से कम है। कंपनी यूज़र्स को कम कीमत में अधिक विकल्प मुहैया करा रही है। Mi TV 4A के नए youth मॉडल की बात करें तो इसे असली Mi TV 4A का छोटा वर्जन माना जा सकता है जो कि नए मॉडल की तुलना में अधिक कीमत में आता है। चीन में Mi TV 4A Youth की कीमत CNY 1,699 रखी गई है जो कि लगभग 17,800 रूपये है।

स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो Mi TV 4A Youth मॉडल में फुल HD डिस्प्ले मौजूद है जिसका रेज़ोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। स्क्रीन 60Hz का रिफ्रेश रेट भी ऑफर करती है। परफॉरमेंस की बात करें तो Mi TV 4A Youth मॉडल क्वैड-कोर Amlogic Cortex-A53 प्रोसेसर, क्लोक्ड स्पीड 1.5GHz और माली-450 GPU से लैस है तथा इसमें 1GB रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है।

TV का डायमेंशन 965.89×607.89×233.22mm (बेस मिलकर) और वज़न लगभग 7.58kg है। कनेक्टिविटी के लिए यह नया Mi TV 4A Wi-Fi, दो HDMI (एक ARC) पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स, एक ईथरनेट पोर्ट, एक AV कॉम्पोनेन्ट पोर्ट, और एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट ऑफर करता है। अच्छी ऑडियो विजुअल एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने DTS-HD और दो 6W स्पीकर्स भी शामिल किए हैं, जो वॉइस कण्ट्रोल फीचर आदि से लैस होगा।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile