दोहपर 12 बजे शुरू होगी Mi LED Smart TV की सेल

Aafreen Chaudhary द्वारा | पब्लिश किया गया 03 Apr 2018 09:50 IST
HIGHLIGHTS
  • दोपहर 12 बजे से Flipkart पर यह सेल शुरू होगी जहाँ MI LED Smart TV और Mi LED Smart TV 4A सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

दोहपर 12 बजे शुरू होगी Mi LED Smart TV की सेल
दोहपर 12 बजे शुरू होगी Mi LED Smart TV की सेल

Xiaomi ने कुछ समय पहले ही Mi LED Smart TV और Mi LED Smart TV 4A को लॉन्च किया था जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। आज ये दोनों TV दोहपर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Mi LED Smart TV 4A के दोनों मॉडल आज सेल में उपलब्ध होंगे। Mi LED Smart TV 4A के एक मॉडल का स्क्रीन साइज़ 32 इंच है जिसकी जो 13,999 रूपये की कीमत में उपलब्ध होगा, वहीं 43 इंच स्क्रीन साइज़ का Mi LED Smart TV 4A 22,999 रूपये की कीमत में उपलब्ध होगा।

अगर Mi LED Smart TV 4A के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो इस TV में अल्ट्रा-ब्राइट LED डिस्प्ले मौजूद है और इसमें 20W स्टीरियो स्पीकर्स भी मौजूद हैं। यह टीवी पैचवॉल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ ही 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है और इसका रेजोल्यूशन 1366x768 है। Paytm मॉल दे रहा है इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट 

Mi LED Smart TV 4 की कीमत 39,999 रूपये है। इस TV में 55 इंच की 4K HDR डिस्प्ले मौजूद है और इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी के मामले में ये टीवी डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 का इस्तेमाल करता है। ये 3 HDMI पोर्ट्स, 1 ARC, 1 USB 3.0 पोर्ट और 1 USB 2.0 पोर्ट ऑफर करता है। प्रॉसेसिंग यूनिट के लिये Mi TV 4 माली T830 ग्राफिक्स के साथ एमलॉजिक 64 बिट क्वॉड कोर CPU का इस्तेमाल करता है। साउंड डिपार्टमेंट में Mi TV 4 Dolby+DTS सिनेमा ऑडियो क्वालिटी ऑफर करता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

Mi LED स्मार्ट TV 4 एंड्रॉयड पर आधारित शाओमी के पैचवॉल OS पर चलता है लेकिन ये गूगल प्ले स्टोर को सपोर्ट नहीं करता है। Mi LED स्मार्ट TV 4 पर 15 भारतीय भाषाओं में कंटेन्ट उपलब्ध हैं।

तकनीकी से जुड़ी सभी खबरों, प्रोडक्ट रिव्यू, साइंस-टेक फीचर और टेक अपडेट्स के लिए डिजिट.इन पर जाएँ या हमारे गूगल न्यूज पेज पर क्लिक करें।

Aafreen Chaudhary
Aafreen Chaudhary

Email Email Aafreen Chaudhary

Follow Us Facebook Logo Facebook Logo

About Me: Enjoying writing since 2017... Read More

Advertisements

ट्रेंडिंग टेक न्यूज़

Advertisements

लेटेस्ट लेख सारे पोस्ट देखें

VISUAL STORY सारे पोस्ट देखें