वोडाफोन ने केरला प्रीपेड यूज़र्स के लिए पेश किया Rs 158 का नया प्लान

HIGHLIGHTS

वोडाफोन के Rs 158 प्लान की वैधता 28 दिनों की है और अभी यह प्लान केवल केरला में उपलब्ध है. कंपनी ने Rs 151 के प्लान की घोषणा भी की है जो कि Rs 158 की तरह ही है लेकिन 28 दिनों के लिए केवल 1GB डाटा ऑफर करता है.

वोडाफोन ने केरला प्रीपेड यूज़र्स के लिए पेश किया Rs 158 का नया प्लान

वोडाफोन इंडिया ने Rs 158 और Rs 151 के दो नए प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं. दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड वोइस कॉल्स और 28 दिनों की वैधता मिलती है. ये दोनों प्लान्स केवल केरला में उपलब्ध हैं. 
    
Rs 158 के प्लान में अनलिमिटेड वोइस कॉल्स मिलती हिं जिसमें लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स शामिल हैं. इस प्लान में प्रतिदिन 1GB 3G/4G डाटा भी मिलता है. Rs 151 का प्लान भी काफी हद तक Rs 158 के प्लान से मिलता-जुलता है, लेकिन इस प्लान में 28 दिनों के लिए केवल 1GB 3G/4G डाटा ही मिलता है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस प्लान की तुलना अगर रिलायंस जियो के Rs 149 प्लान से की जाए तो यह काफी हद तक समान है और इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है और इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ-साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है. 

वोडाफोन ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी ने दिल्ली- NCR, मुंबई और गुजरात सर्कल्स में अपनी VoLTE सर्विस जारी की है. देश में रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद यह तीसरी कंपनी है जिसने अपनी VoLTE सर्विस जारी की है. 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile