Reliance Jio के Rs 200 की श्रेणी में आने वाले पांच प्रीपेड प्लान्स
हम रिलायंस जियो के ऐसे पांच प्रीपेड प्लान्स की चर्चा कर रहे हैं जो मात्र Rs 200 से भी कम श्रेणी में आते हैं और बढ़िया ऑफर पेश करते हैं।
ख़ास बातें
- 1 दिन से लेकर 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं ये प्लान्स
- सभी प्लान्स में मिल रहा है जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन
Surveyरिलायंस जियो के टेलिकॉम में बाज़ार में एंट्री के बाद से ही बाज़ार में एक युद्ध शुरू हो गया था। सभी टेलिकॉम ऑपरेटर अपने यूज़र्स को बनाए रखने और नए यूज़र्स बनाने के लिए लुभावने प्लान्स पेश करते रहते हैं। इस जियो के आने के बाद Vodafone, Airtel, BSNL आदि ने कई प्लान्स में बदलाव किए हैं और नए प्लान्स को भी पेश किया है। हर श्रेणी में सभी कम्पनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अपने प्लान्स के साथ उपलब्ध हैं।
बात करें जियो के प्लान्स की तो ऐसी कम ही श्रेणी में आने वाले प्लान्स हैं जिन्हें अन्य कम्पनियां टक्कर दे पाती हैं। आज हम रिलायंस जियो के उन प्रीपेड प्लान्स की बात कर रहे हैं जो मात्र Rs 200 से भी कम की श्रेणी में आते हैं और मार्केट में अपनी अच्छी जगह बनाए हुए हैं।
Rs 198
रिलायंस जियो के Rs 198 के प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है जिसकी वैधता 28 दिनों की है और इस हिसाब से इस प्लान में यूज़र्स को कुल 56GB डाटा मिलता है। डाटा बेनिफिट के अलावा रिलायंस जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, प्रतिदिन 100SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
Rs 149
Rs 149 के प्लान में Reliance Jio 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, प्रतिदिन 100SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। इस प्लान में कुल अवधि के लिए यूज़र्स को 42GB डाटा का लाभ मिल रहा है।
Rs 98
बात करें Rs 200 की श्रेणी में आने वाले अन्य प्लान की तो यह Rs 98 का रिचार्ज है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इस प्लान में यूज़र्स को कुल वैधता के लिए 2GB डाटा मिलता है और साथ ही यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 300SMS और रिलायंस जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
Rs 52
इस लिस्ट में 7 दिन की वैधता के साथ आने वाला Rs 52 का प्रीपेड प्लान भी है जो प्रतिदिन 0.15GB डाटा ऑफर करता है और इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 70SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Rs 52 के इस प्लान में यूज़र्स को कुल 1.05GB डाटा मिल रहा है।
Rs 19
इस लिस्ट में सबसे छोटा प्रीपेड रिचार्ज प्लान Rs 19 की कीमत में आता है। Reliance Jio के इस प्लान की वैधता 1 दिन है और इस प्लान में 0.15GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 20SMS और रिलायंस जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile