Rcom ने पेश किया नया ऑफर, सिर्फ Rs. 193 में रोज 1GB डाटा

HIGHLIGHTS

इस पैक में हर रोज 30 मिनट की अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है.

Rcom ने पेश किया नया ऑफर, सिर्फ Rs. 193 में रोज 1GB डाटा

रिलायंस जियो जब से बाजार में आया है तभी से भारतीय टेलीकॉम बाजार में काफी हलचल मची हुई है. रोज़ाना कोई न कोई कंपनी कोई नया प्लान पेश कर देती है. इन प्लान्स से बाजार में मुकाबला काफी बढ़ गया है. हालाँकि इसके चलते यूजर को बड़ा फ़ायदा हुआ है और उन्हें सस्ती दरों पर डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए बाजार में Rcom ने एक नया प्लान पेश किया है. इस प्लान के बारे में कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी दी है. 

इस नया प्लान की कीमत Rs. 193 है. इस प्लान के तहत यूजर को रोज़ाना 1GB डाटा मिल रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसका मतलब है कि इसके तहत कुल 28GB डाटा मिल रहा है. 

साथ ही रोज़ाना 30 मिनट तक फ्री कॉलिंग भी की जा सकती है. यह ऑफर 2G, 3G और 4G सभी नंबर्स पर उपलब्ध है.

आज Flipkart पर आज चल रहा है भारी डिस्काउंट