Airtel यूज़र्स के लिए बुरी खबर! कंपनी ने बंद किए कई पॉपुलर रिचार्ज, ये प्लान कर दिया महंगा, जानें डिटेल्स

Airtel यूज़र्स के लिए बुरी खबर! कंपनी ने बंद किए कई पॉपुलर रिचार्ज, ये प्लान कर दिया महंगा, जानें डिटेल्स

Airtel ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में एक बार फिर बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी ने कई लोकप्रिय रिचार्ज प्लान्स को चुनिंदा सर्किल में हटा दिया है, जिसके बाद यूजर्स के बीच टैरिफ को लेकर चिंता बढ़ गई है। हटाए गए प्रमुख प्लान्स में 299 रुपये, 319 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले रिचार्ज शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य प्लान्स भी अलग-अलग सर्किल से हटाए गए हैं, जबकि 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

299 रुपये वाला प्लान हुआ गायब

Airtel का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी के किफायती रिचार्ज विकल्पों में शामिल था। इसमें रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते थे। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। यूजर्स को इस प्लान के साथ Hello Tunes का फायदा भी दिया जाता था।

इसके अलावा 319 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान भी अब उपलब्ध नहीं हैं। इन प्लान्स में 1.5GB डेली डेटा दिया जाता था, हालांकि अलग-अलग कीमत के हिसाब से वैलिडिटी और दूसरे बेनिफिट्स अलग थे।

579 और 619 रुपये वाले प्लान भी हटे

Airtel ने कुछ क्षेत्रों में 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को भी पोर्टफोलियो से हटा दिया है। फिलहाल ये दोनों रिचार्ज कुछ चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, दूसरे क्षेत्रों में इनकी उपलब्धता अभी दिखाई दे रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के प्लान पोर्टफोलियो में बदलाव फिलहाल सभी सर्किल के लिए एक जैसा नहीं है।

859 वाला रिचार्ज हुआ महंगा

Airtel ने सिर्फ प्लान हटाए ही नहीं हैं, बल्कि एक मौजूदा रिचार्ज की कीमत भी बढ़ाई है। 859 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 899 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि कीमत में 40 रुपये की बढ़ोतरी के बावजूद यूजर्स को इसके बदले कोई अतिरिक्त फायदा नहीं दिया गया है।

Airtel पिछले कुछ समय से अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में लगातार बदलाव कर रहा है। कंपनी कुछ यूजर्स के लिए Premium tier भी उपलब्ध करा रही है, जिससे टेलीकॉम मार्केट में प्रीमियमाइजेशन की दिशा और स्पष्ट होती नजर आ रही है।

5G के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बदलाव क्यों?

भारत में 5G नेटवर्क का विस्तार और इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में किफायती 4G प्लान्स को हटाना या उनकी कीमत बढ़ाना टेलीकॉम कंपनियों की आगे की रणनीति की ओर इशारा कर सकता है। इससे आने वाले समय में 5G रिचार्ज की कीमत मौजूदा टैरिफ के मुकाबले ज्यादा होने की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।

यह बदलाव केवल Airtel तक सीमित रहने की उम्मीद नहीं है। Reliance Jio और Vodafone Idea भी इसी दिशा में कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सभी कंपनियां 4G प्लान्स को किस तरह से बदलेंगी या उनकी कीमतों में कितना अंतर आएगा।

यह भी पढ़ें: Realme 16x vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Fusion: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile