Google Pixel 11, 11 Pro, 11 Pro XL और 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस में कई बड़े अपग्रेड!

Google Pixel 11, 11 Pro, 11 Pro XL और 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस में कई बड़े अपग्रेड!

Google ने भारत में अपनी Pixel स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार करते हुए Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिए हैं। नई सीरीज में डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस से जुड़े कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं। सभी नए मॉडल Google के नए Tensor G6 चिपसेट से लैस हैं और कंपनी ने इस बार Gemini आधारित AI फीचर्स पर भी खास जोर दिया है। Pro मॉडल्स में कैमरा सिस्टम को भी पहले की तुलना में बेहतर किया गया है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Pixel Watch 5 भी पेश की है, जिसमें फ़ास्ट प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। आइए सभी नए स्मार्टफोन्स के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google Pixel 11 के स्पेक्स और फीचर्स

सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Pixel 11 में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। आउटडोर में इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंचती है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 बैक और IP68 रेटिंग भी मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए Tensor G6 चिप के साथ 12GB RAM दी गई है और स्टोरेज 512GB तक मिलता है। फोन में 4,985mAh बैटरी है, जिसे 30W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप में 48MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। मेन कैमरा Macro Focus सपोर्ट करता है और टेलीफोटो कैमरे में OIS मिलता है। सेल्फी के लिए 10.5MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pixel 11 को Frost, Pistachio, Hibiscus और Obsidian रंगों में पेश किया गया है।

Google Pixel 11 Pro के स्पेक्स और फीचर्स

Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का Super Actua LTPO OLED पैनल मिलता है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। फोन के बैक पर Gorilla Glass Victus 2 और डिवाइस पर IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें भी Google का Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। इसे 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP 5x टेलीफोटो कैमरा है। अल्ट्रावाइड कैमरा Macro Focus सपोर्ट करता है, जबकि टेलीफोटो सेंसर में OIS दिया गया है। फ्रंट में 42MP ऑटोफोकस कैमरा मिलता है। फोन 8K वीडियो को 24fps और 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। पावर के लिए इसमें 4,850mAh बैटरी है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Pixel 11 Pro भी Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर में आता है।

Google Pixel 11 Pro XL के स्पेक्स और फीचर्स

Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक एडजस्ट हो सकता है, जबकि धूप में स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक जाती है। फोन में Tensor G6 प्रोसेसर के साथ 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 5,115mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो Pixel 11 Pro XL में 50MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP 5x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 120x तक Pro Zoom सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेक्स और फीचर्स

Google Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। दोनों ही OLED पैनल हैं और इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। आउटडोर इस्तेमाल के दौरान दोनों डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक पहुंच सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Google Tensor G6 चिप दी गई है, जिसे 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP मेन कैमरा, 10.5MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों स्क्रीन पर 10MP कैमरे दिए गए हैं। बड़े इनर डिस्प्ले का फायदा उठाने के लिए फोन में कई Gemini आधारित AI फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में 4,750mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है।

Google Pixel 11 सीरीज की भारत में कीमत

भारत में Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। वहीं Pixel 11 Pro की कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू होती है। बड़े Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। फोल्डेबल मॉडल Google Pixel 11 Pro Fold सबसे महंगा है और इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है।

लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा खरीदारी पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, 9000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Realme 16x vs Nothing Phone 3a Lite vs Redmi Note 17: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile