Realme 16x vs Nothing Phone 3a Lite vs Redmi Note 17: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme 16x vs Nothing Phone 3a Lite vs Redmi Note 17: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

भारत में Realme 16x 5G की एंट्री के बाद 20 से 30 हजार रुपये के सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इस फोन में 144Hz डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसी रेंज में Nothing Phone 3a Lite और Redmi Note 17 5G भी मौजूद हैं। तीनों फोन में फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के मामले में इनमें काफी अंतर है। आइए जानते हैं Realme 16x vs Nothing Phone 3a Lite vs Redmi Note 17 में कौन सा फोन किस मामले में आगे है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16x vs Nothing Phone 3a Lite vs Redmi Note 17

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Realme 16x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करती है। इसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट और HBM मोड में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। फोन का वजन 217 ग्राम और डायमेंशन 166.47×78.23×8.88mm है। इसे Endurance Brown और Glory White कलर में पेश किया गया है। फोन को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस तथा MIL-STD-810 शॉक रेजिस्टेंस मिला है।

इसके मुकाबले Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED पैनल है। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1,080×2,392 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की HDR पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है और इसमें 387ppi पिक्सल डेंसिटी तथा 2,160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन के फ्रंट और बैक पर Panda Glass प्रोटेक्शन है। इसका वजन 199 ग्राम और डायमेंशन 164x78x8.3mm है। इसे IP54 रेटिंग मिली है।

Realme 16x 5G just launched in India and know price and features

Redmi Note 17 5G इन तीनों में सबसे बड़े 6.9 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1,080×2,396 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 960Hz PWM DC डिमिंग मिलती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि HydroTouch 2.0 फीचर गीले या नम हाथों से बेहतर टच रिस्पॉन्स देने के लिए मौजूद है। फोन का वजन करीब 225 ग्राम है और इसे IP65 रेटिंग मिली है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए Realme 16x 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर दिया गया है। गेमिंग के लिए कंपनी का GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी मिलता है। इसके अलावा फोन में Flux Engine और AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo तथा Dual-View Video Mode जैसे फीचर्स हैं।

Nothing Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन 8GB तक वर्चुअल RAM को सपोर्ट करता है और microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Nothing OS 3.5, Android 15 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी तीन बड़े Android अपग्रेड और छह साल के SMR अपडेट देने का वादा करती है।

वहीं, Redmi Note 17 5G में 4nm आधारित ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। Xiaomi सब-ब्रांड ने फोन के लिए चार साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 10,416 वर्ग मिलीमीटर ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर है।

Nothing Phone 3a Lite Price drop under Rs 20000 on Flipkart

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16x 5G में 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

Nothing Phone 3a Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें OIS और EIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080p 120fps स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में Ultra XDR Photos, Portrait Mode, Auto Tone, Night Mode, Macro Mode और Motion Capture जैसे कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं।

Redmi Note 17 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो f/1.8 अपर्चर और 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का f/2.0 कैमरा है, जो पंच-होल कटआउट में मौजूद है। रियर कैमरे से 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ bypass charging और reverse charging भी सपोर्ट करती है।

Redmi Note 17

Nothing Phone 3a Lite में 5,000mAh की बैटरी है, जिसे 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

वहीं, Redmi Note 17 5G इस तुलना में सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग दी गई है।

भारत में कीमत

भारत में Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इस कीमत पर 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। 6GB+128GB वेरिएंट 27,999 रुपये और 6GB+256GB मॉडल 30,999 रुपये में आता है। फोन Endurance Brown और Glory White कलर में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme India वेबसाइट पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट या 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा, जिससे शुरुआती कीमत 23,999 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा 10 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इसका बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।

Redmi Note 17 5G की भारत में शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस कीमत पर 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। इसका 8GB+128GB वेरिएंट 30,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Airtel यूज़र्स के लिए बुरी खबर! कंपनी ने बंद किए कई पॉपुलर रिचार्ज, ये प्लान कर दिया महंगा, जानें डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile