कुछ ऐसे आजादी का जश्न मना रहा Reliance Jio.. 6000 रुपये सस्ता कर दिया ये प्लान, मिलते धमाकेदार बेनेफिट
Reliance Jio की ओर से एक नए Independence Offer को पेश किया गया है।
इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने 100Mbps ब्रॉड्बैन्ड प्लान की कीमत को 6000 रुपये कम कर दिया है।
प्लान में OTT बेनेफिट आदि के अलावा 1000+ TV Channels का लाभ भी मिलता है।
आजादी का जश्न मनाते हुए Reliance Jio की ओर से ग्राहकों को भी एक दमदार तोहफा देने की घोषणा की है। ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी ने अपने 100Mbps वाले लंबे समय तक चलने वाले ब्रॉड्बैन्ड प्लान की कीमत को 6000 रुपये तक सस्ता कर दिया है, या ऐसा भी कह सकते हैं कि कंपनी इतनी छूट अपने प्लान पर दे रही है। अगर इस प्लान के मासिक खर्च को देखते हैं तो यह लगभग लगभग 666 रुपये के आसपास ही बची है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बाट यह है कि इसमें कई OTT Platforms का लाभ तो मिलता ही है, इसके अलावा यह प्लान आपको 1000+ TV Channels का एक्सेस भी देता है। आइए इस प्लान की नई कीमत के अलावा इसके बेनेफिट आदि पर बारीकी से नजर डालते हैं।
Survey6000 रुपये की छूट के बाद अब क्या है इस प्लान की कीमत
Jio के Independence Day Offer या Freedom Offer को देखा जाए तो यह 15 महीने वाले 100Mbps ओलन के साथ मिल रहा है। पहले इसकी कीमत 16000 रुपये के आसपास थी, लेकिन अब इस प्लान को केवल और केवल 10000 रुपये के आसपास के प्राइस में ही खरीदा जा सकता है। ऐसा करके इस प्लान पर सीधे सीधे 6000 रुपये का प्राइस कट देखने को मिल रहा है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस प्लान को अब 666 रुपये महीने के खर्च पर खरीद सकते हैं। यह यह खर्च 1066 रुपये महीने के आसपास का था।

अगर आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको MyJio App पर नजर आने वाला है, हालांकि इस समय आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट यानि jio.com पर नहीं देख सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इस प्लान को कंपनी कुछ यूजर्स के साथ शुरू कर रही हो, और आने वाले कुछ दिनों में यह प्लान सभी को उपलब्ध करा दिया जाए। अभी के लिए तो ऐसा ही लग रहा है कि यह प्लान कुछ ही यूजर्स के लिए मिल रहा है।
6000 रुपये सस्ता हुए Jio Plan में अब क्या मिलेगा?
Reliance Jio के इस प्लान में आपको पहले भी 100Mbps की स्पीड और अनलिमिटेड इंटरनेट मिल रहा था, ऐसा ही इस समय भी आपको दिया जा रहा है। प्लान के बेनेफिट इतने ही नहीं हैं। प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी आपको दिया जा रहा है, इसके अलावा मनोरंजन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए इस प्लान में 12 OTT Platforms का एक्सेस शामिल है। इसमें JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: TRAI ने एक बार फिर से पेश किया MyCall app..नए नए फीचर्स के साथ अब कॉल क्वालिटी होगी पहले से बेहतर
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
