Jio Happy News Offer 2026: केवल 500 रुपये में 35000 रुपये के ताबड़तोड़ बेनेफिट, देखें फुल डिटेल्स
रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स के लिए 500 रुपये वाला खास Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और ढेर सारे OTT प्लेटफॉर्म्स की सुविधा चाहते हैं। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा (केवल उन यूजर्स के लिए जिनके इलाके में 5G नेटवर्क मौजूद है, और जो 5G Phone का इस्तेमाल करते हैं) भी शामिल है, इसी कारण यह ऑफर सबसे ज्यादा खास और दमदार होने के साथ साथ आकर्षक भी बन जाता है।
Survey28 दिन की वैलिडीटी के साथ मिलता है ये फोन
इस नए Jio प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें कुल 56GB डेटा मिलता है, यानी रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा इस प्लान में आपको दिया जा रहा है। रोज़ का डेटा खत्म होने पर स्पीड घटकर 64 kbps रह जाती है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी इस प्लान में मिलते हैं। अगर आपके नंबर पर Jio True 5G उपलब्ध है तो आप पूरे महीने अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी उठा सकते हैं।
जबरदस्त OTT ऑप्शन के साथ आता है Jio का ये प्लान
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसका OTT पैक, जिसमें एक साथ कई स्ट्रीमिंग ऐप्स दिए जा रहे हैं। यूज़र्स को YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar (TV/Mobile), Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच मिलती है। यानी मनोरंजन का पूरा खज़ाना एक ही रिचार्ज में मिल रहा है।
35000 रुपये के बेनेफिट्स के साथ आता है ये रिचार्ज प्लान
जियो इस प्लान में सिर्फ OTT ही नहीं, बल्कि AI सेवाओं का फायदा भी दे रहा है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान बिल्कुल फ्री में दिया जा रहा है, इसकी कीमत की अगर बात करें तो यह 35,100 रुपये है, इसका मतलब है कि केवल और केवल 500 रुपये के प्राइस में आपको 35000 रुपये का बेनेफिट अलग से और फ्री में दिया जा रहा है। हालांकि यह फायदा 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले यूज़र्स के लिए है। आगे भी Gemini Pro का उपयोग जारी रखने के लिए यूज़र को कम से कम 349 रुपये वाला अनलिमिटेड 5G प्लान एक्टिव रखना होगा। इसके अलावा कंपनी 50GB JioAICloud स्टोरेज, नए कनेक्शन पर दो महीने का फ्री JioHome ट्रायल और Jio Finance के जरिए Jio Gold पर 1% अतिरिक्त फायदा भी दे रही है।
कुल मिलाकर, जियो का 500 रुपये Happy New Year 2026 प्लान सिर्फ एक रिचार्ज नहीं, बल्कि डेटा, मनोरंजन और AI का पूरा पैकेज है। यह प्लान त्योहारी सीज़न में उन ग्राहकों के लिए खास बना है जो एक ही रिचार्ज में प्रीमियम सुविधाओं का पूरा सेट चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: साल की आखिरी सेल में भयंकर डिस्काउंट में खरीदने के लिए आए Pixel 10 और अन्य कई प्रोडक्टस! देखें डिटेल्स
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile