होली के बाद भी चल रहा इस कम्पनी का स्पेशल ऑफर, कम पैसों में 72 दिन तक रोज़ मिलता है 2.5GB डेटा

होली के बाद भी चल रहा इस कम्पनी का स्पेशल ऑफर, कम पैसों में 72 दिन तक रोज़ मिलता है 2.5GB डेटा

सरकारी टेलिकॉम भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नए प्रीपेड प्लान्स और खास ऑफर्स पेश करती रहती है. इसी कड़ी में कम्पनी ने होली के मौके पर एक स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था. अच्छी बात यह है कि यह ऑफर अभी भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. अगर आप ज्यादा डेटा और लम्बी वैलिडिटी वाला किफायती प्लान तलाश रहे हैं, तो 485 रुपये का यह प्लान एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किसके लिए है ये प्लान

दरअसल, 485 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को लम्बे समय तक सर्विस के साथ कई जरुरी सुविधाएं मिलती हैं. इसमें रोज़ाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं शामिल हैं. कम कीमत में ज्यादा दिनों तक चलने वाले प्लान की तलाश करने वाले ग्राहकों के बीच यह प्लान खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

485 रुपये वाले प्लान के फायदे

इस प्लान में कम्पनी कुल 72 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इसके साथ ही यूज़र्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. डेटा की बात करें तो इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट दिया, ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है. इसके अलावा, इस रिचार्ज में रोज़ाना 100 एसएमएस भेजने की सुविधा भी शामिल है.

होली के बाद भी चल रहा ऑफर

इस तरह एक ही प्लान में कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेजिंग तीनों सुविधाएं मिल जाती हैं. यही वजह है की यह प्रीपेड प्लान कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक माना जा रहा है. कम्पनी ने इसे होली स्पेशल ऑफर के रूप में पेश किया था, लेकिन फिलहाल यह प्लान अभी भी एक्टिव है और यूज़र्स इसका फायदा उठा सकते हैं.

कब तक चलेगा ऑफर?

ऑफर की वैलिडिटी की बात करें तो कम्पनी ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया है कि यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में जो यूज़र्स इस प्लान का लाभ लेना चाहते हैं, वे इस तारीख से पहले रिचार्ज करा सकते हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए यह प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें रोज़ाना ज्यादा डेटा और लम्बी वैलिडिटी की ज़रूरत होती है.

यह भी पढ़ें: पहली बार 200MP के तीन कैमरों के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही ये कम्पनी? जानें पूरी डिटेल

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo