BSNL का सस्ता प्लान Jio-Airtel-Vi को दे रहा चुनौती.. 51 रुपये की कीमत में मचाई खलबली

HIGHLIGHTS

BSNL के इस प्लान के आगे टेलीकॉम कंपनियां हुई फेल।

BSNL का यह प्लान 51 रुपये में Airtel-Jio-Vi को दे रहा टक्कर।

बीएसएनएल के इस प्लान की सम्पूर्ण डिटेल्स यहाँ देखी जा सकती हैं।

BSNL का सस्ता प्लान Jio-Airtel-Vi को दे रहा चुनौती.. 51 रुपये की कीमत में मचाई खलबली

अगर आप एक सस्ता और भरोसेमंद मोबाइल कनेक्शन तलाश रहे हैं तो BSNL के पास एक ऐसा ऑफर है, जिसे आप किसी भी रूप में नजरंदाज नहीं कर सकते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने नए ग्राहकों के लिए एक नए स्मार्ट प्लान को पेश कर दिया है, इसे कंपनी की ओर से से केवल और केवल 51 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा है। कंपनी ने इस प्लान की जानकारी आज से कुछ समय पहले अपने X Account के माध्यम से भी दी थी। बीएसएनएल के इस प्लान में फ्री सिम कार्ड के साथ साथ कॉलिंग के अलावा 2GB देता और 28 दिन की वैलिडीटी भी दी जा रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या है, असल में प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ शामिल है, अनलिमिटेड कॉलिंग आपको मिल रही है, इसके अलावा आपको इस प्लान में 100 SMS भी डेली दिए जा रहे हैं, इतना सब आपको केवल 51 रुपये में मिल रहा है, अब क्या इस प्लान के लाभ देखकर आप इस प्लान को हल्के में ले सकते हैं?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नोट: यह ऑफर केवल और केवल नए यूजर्स के लिए ही है, इसके अलावा ऑफर की वैलिडीटी की बात करें तो यह केवल 30 जून तक की ही है। इसका मतलब है कि आपको बीएसएनएल पर नए ग्राहक बनना होगा, इसके अलावा आपको इस प्लान को अगर खरीदना है तो 30 जून 2026 से पहले पहले इसे खरीदना होगा। आइए अब इस प्लान के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।

BSNL Smart Start Plan में क्या क्या मिलता है?

वैसे तो अब आप जान ही चुके हैं कि इस प्लान में आपको बीएसएनएल की ओर से क्या क्या दिया जा रहा है। फिर भी आइए फिर से जानते हैं कि बीएसएनएल अपने Smart Start plan में आपको केवल 51 रुपये के प्राइस में क्या क्या दे रहा है। सबसे पहले इस प्लान को अगर देखा जाए तो यह आपको 28 दिन की वैलिडीटी के लिए मिल रहा है। प्लान में कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है, प्लान में 2GB डेली डेटा का लाभ अलग से मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इतना कुछ आपको इस प्लान में दिया जा रहा है। इसके साथ साथ इस प्लान के साथ साथ आपको एक नई सिम भी अलग से फ्री में दी जाने वाली है। इस प्लान की घोषणा तो कंपनी ने कर दी है, अब आपको अपने नजदीकी बीएसएनएल स्टोर पर या अन्य रिचार्ज स्टोर पर जाकर या कंपनी की वेबसाईट या ऐप पर जाकर इस प्लान को लेकर यह जानकारी प्राप्त करनी है कि यह आपके इलाके में आपको मिल सकता है या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ प्लांस हर जगह नहीं मिलते हैं।

केवल नए यूजर्स की ले सकते हैं लाभ!

BSNL ने इस ऑफर को पेश तो कर दिया है, लेकिन अगर आप इस बीएसएनएल ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको यह ध्यान रखना है कि केवल नए ग्राहक ही इस प्लान ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसका मतलब है कि जो लोग बीएसएनएल में स्विच कर रहे हैं और पहली दफा बीएसएनएल कनेक्शन ले रहे हैं, वही इस प्लान का लाभ ले सकते हैं। कुछ नए यूजर्स के लाइ इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन बीएसएनएल के वर्तमान यूजर्स को इस तरह के लाभ न मिलना उनके लिए अच्छा संकेत नहीं है। असल में, कंपनी का इस प्लान को पेश करने के पीछे का कारण शायद नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना हो सकता है।

BSNL के इस ऑफर का लाभ कब तक उठाया जा सकता है?

BSNL का यह Smart Start plan नए यूजर्स को केवल और केवल एक लिमिटेड टाइम के लिए ही मिल रहा है। इसके बाद यह प्लान किसी को भी नहीं मिलने वाला है, हालांकि हो सकता है कि कंपनी आने वाले समय में इस समय को आगे बढ़ा दे। नए ग्राहकों को इस प्लान का लाभ 22 मई 2026 से लेकर 30 जून 2026 तक मिलने वाला है। इसका मतलब है कि इस प्लान का लाभ लेने के लिए आपको इस डेट को नोट कर लेना चाहिए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile