बस एक रिचार्ज और 90 दिन की छुट्टी, ये कंपनी लाई सिम एक्टिव रखने का बेस्ट जुगाड़, रोज़ का खर्च बस 5 रुपये

बस एक रिचार्ज और 90 दिन की छुट्टी, ये कंपनी लाई सिम एक्टिव रखने का बेस्ट जुगाड़, रोज़ का खर्च बस 5 रुपये

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसका उद्देश्य खास तौर पर उन यूजर्स को राहत देना है जिनका नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है। इस प्लान की मदद से ग्राहक कम खर्च में अपने पुराने सिम को दोबारा चालू कर सकते हैं और नियमित सेवाओं का लाभ फिर से लेना शुरू कर सकते हैं। कंपनी ने यह ऑफर ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं और कम कीमत में नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

प्लान की कीमत और लाभ

कंपनी के यूपी ईस्ट सर्कल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस प्लान की जानकारी साझा की गई। 449 रुपये की कीमत वाले इस रिचार्ज में कुल 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी पूरे समय के हिसाब से रोजाना खर्च लगभग 5 रुपये के आसपास पड़ता है। प्लान में देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी गई है, साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं और कुल 5GB डेटा दिया जाता है, जिसे बिना किसी दैनिक सीमा के पूरे वैलिडिटी पीरियड में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

नेटवर्क होगा बेहतर

इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड लगातार नेटवर्क विस्तार पर काम कर रही है। हाल के समय में देशभर में बड़ी संख्या में 4G और 5G मोबाइल टावर लगाए गए हैं ताकि नेटवर्क क्वालिटी बेहतर हो सके। सरकार ने भी बजट में कंपनी के विकास के लिए अतिरिक्त फंड देने की घोषणा की है, जिससे सार्वजनिक टेलीकॉम सेवाओं को और मजबूत बनाया जाएगा।

नए निवेश और नेटवर्क सुधार का असर यूजर बेस पर भी दिख रहा है, क्योंकि कंपनी से हाल ही में लाखों नए ग्राहक जुड़े हैं और अब इसके नेटवर्क पर 9 करोड़ से एक्टिव यूजर्स मौजूद हैं। कंपनी जल्द ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में 5G सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। मौजूदा 4G नेटवर्क को पहले से ही 5G-रेडी बनाया जा चुका है, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को तेज और एडवांस्ड कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE की लॉन्च डेट लीक! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी से होगा लैस? सामने आया सबकुछ

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo