BSNL के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी वैसे तो अपने ग्राहकों के लिए आए दिन कुछ न कुछ लेकर आती रहती है, ये कुछ ऐसे बेनेफिट हैं, जिन्हें देखकर बीएसएनएल के ग्राहक बीएसएनएल के साथ आजतक बने हुए हैं। कंपनी के पास अभी तक के लिए 5G सेवा का लाभ नहीं है, इसके बाद भी ग्राहक कंपनी की ओर से पेश किए जाने वाले बेनेफिट और सबसे दमदार प्लांस के चलते कंपनी के साथ बने रहते हैं। एक बिल्कुल ही नई और अलग तरह सुविधा दे रहा है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री में इंश्योरेंस कवर देने की बात कही है। इसके अलावा साइबर फ्रॉड होने पर आपको 10000 रुपये का कवर अलग से दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह किन प्लांस के साथ दिया जा रहा है और आपको कैसे इस ऑफर का लाभ मिलने वाला है।
BSNL की ओर से दो रिचार्ज प्लांस के साथ यह सुविधा दी जा रही है। यहाँ आपको इन प्लांस की सम्पूर्ण डिटेल्स और इनमें मिलने वाले अन्य बेनेफिट भी देखने को मिलेंगे। कंपनी 202 और 2449 रुपये के प्लान में दे रही यह सुविधा। अगर आप इन दोनों में से किसी एक प्लान को भी लेते हैं तो भी आपको यह ऑफर मिलने वाला है। इन प्लांस की खासियत यह है कि आपको अलग से इस इंश्योरेंस के लिए अलग से कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है। जैसे ही आप इन प्लांस को लेते हैं वैसे आपको कवर मिल जाने वाला है। जानकारी के लिए आपको इंश्योरेंस कंपनी की ओर से SMS भी भेजा जाने वाला है।
यह इंश्योरेंस कवर ग्राहकों कलों The Oriental Insurance Company Limited (OICL) की ओर से दिया जा रहा है। BSNL ने अपने ग्राहकों को यह सुविधा देने के लिए इसी कंपनी के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि जो SMS आपको आने वाला है। वह आपको इसी कंपनी की ओर से आएगा।
अगर आप बेहद ही कम कीमत में अभी तक के इतिहास में कोई इंश्योरेंस खरीदना चाहते हैं तो आपको बीएसएनएल के 202 रुपये के प्लान के साथ मिल जाने वाला है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसमें कंपनी की ओर से 300 मिनट की कॉलिंग के अलावा 5GB डेटा और 100 SMS का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में 1 साल के लिए एक्सीडेंटल देथ कवर और 10000 रुपये तक का साइबर फ्रॉड प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है। यह प्लान इस सेवा के साथ आने वाला दुनिया का सबसे सस्ता प्लान कहा जा सकता है। आइए अब अगले प्लान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेते हैं।
अगर आप दूसरे प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस प्लान में आपको इस प्राइस में एक साल की वैलिडिटी का लाभ मिल रहा है। इसका मतलब है कि यह प्लान एक साल के लिए मान्य है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ डेली 2GB डेटा का लाभ भी दिया जा रहा हा। प्लान में 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही या प्लान भी इंश्योरेंस और साइबर फ्रॉड कवर से लैस है।
अब मानकर चलिए कि आपने इन दोनों में से किसी एक प्लान को खरीदा हुआ है। अब इसी दौरान यानि वैलिडिटी के चलते आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड हो जाता है तो आपको 10000 रुपये की राशि भरपाई के तौर पर दी जाने वाली है। राशि प्राप्त करने के लिए बीएसएनएल की कुछ शर्ते हैं, जैसे आपको अपने बीएसएनएल नंबर को अपने अकाउंट से लिंक करना होगा। अगर नंबर लिंक है तो कुछ गाइडलाइंस फॉलो करके आपको यह सुविधा मिल जाने वाली है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Vivo Y31T vs Realme 16x: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी, और कीमत की तुलना