Oppo K14 Plus vs Vivo Y31T vs Realme 16x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Oppo K14 Plus भारत में K14 सीरीज के सबसे हाई-एंड मॉडल के तौर पर लॉन्च हुआ है। इसकी टक्कर इस प्राइस सेगमेंट में Vivo Y31T 5G और Realme 16x 5G जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकती है। Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं Vivo Y31T 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 7,200mAh बैटरी मिलती है, जबकि Realme 16x में Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी दी गई है। यहां हम इन तीनों फोन्स की तुलना कर रहे हैं, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी की अपनी ज़रूरतों के हिसाब से आपको कौन सा फोन लेना चाहिए।
SurveyOppo K14 Plus vs Vivo Y31T vs Realme 16x
डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 2,772×1,272 पिक्सल है। स्क्रीन में एडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि यह अधिकतम 144Hz तक जा सकता है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है और इसका डिजाइन IP69K रेटेड है। फोन का वजन 207 ग्राम और मोटाई 8.4mm है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,608 पिक्सल है और यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स तक है और इसमें 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 219 ग्राम है।
Realme 16x में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है। यह 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है और इसमें MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस का दावा किया गया है। इसका वजन 217 ग्राम है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Oppo K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है और इसमें Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।
Vivo Y31T 5G में 4nm Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें छह efficiency cores 1.95GHz तक और दो performance cores 2.2GHz तक की स्पीड पर चलते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Realme 16x में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन दिया गया है।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K14 Plus में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 2-axis OIS मिलता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए इस्तेमाल होता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo Y31T 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का f/2.0 प्राइमरी कैमरा और 2MP का f/2.4 Bokeh सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में Night, Portrait, Video, Live Photo, Slo-mo, Time-lapse, Pro और Pano जैसे मोड मिलते हैं।
Realme 16x में 50MP का f/1.8 रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी क्षमता के मामले में Oppo K14 Plus तीनों फोन में सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वहीं, Realme 16x में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
भारत में कीमत
- Oppo K14 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है।
- Vivo Y31T 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।
- Realme 16x 5G की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होती है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Apple Pay हुआ भारत में लॉन्च! अब बिना PIN-OTP के होगी पेमेंट, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
