Apple Pay हुआ भारत में लॉन्च! अब बिना PIN-OTP के होगी पेमेंट, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Apple Pay हुआ भारत में लॉन्च! अब बिना PIN-OTP के होगी पेमेंट, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Apple ने भारत में आखिरकार Apple Pay लॉन्च कर दिया है। इसके साथ iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स अब स्टोर, ऐप्स और वेबसाइट्स पर बिना PIN या OTP टाइप किए पेमेंट कर सकेंगे। Mac के लिए Apple Pay सपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। शुरुआत में यह सुविधा Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड्स के साथ उपलब्ध है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Apple Pay कैसे काम करेगा?

यूजर्स लेटेस्ट Axis Bank ऐप के जरिए सीधे Apple Wallet में कार्ड जोड़ सकते हैं। इसके अलावा iPhone में Wallet ऐप खोलकर ‘+’ पर टैप करके भी एलिजिबल कार्ड ऐड किया जा सकता है। कार्ड जुड़ने के बाद Apple Pay का इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्टोर में भुगतान के लिए iPhone के Side या Home बटन पर डबल-क्लिक करना होगा। इसके बाद Face ID, Touch ID या डिवाइस पासकोड से ऑथेंटिकेट करके फोन को कॉन्टैक्टलेस कार्ड रीडर के पास रखना होगा। Apple Watch से भी इसी तरह पेमेंट किया जा सकेगा। कार्ड से मिलने वाले रिवॉर्ड और अन्य बेनिफिट्स भी जारी रहेंगे।

Apple Pay में कितनी सुरक्षित है पेमेंट?

Apple के मुताबिक, पेमेंट के दौरान वास्तविक कार्ड नंबर न तो डिवाइस या Apple के सर्वर पर स्टोर होता है और न ही मर्चेंट के साथ शेयर किया जाता है। इसकी जगह एक यूनिक Device Account Number बनाया जाता है, जिसे डिवाइस के Secure Element में एन्क्रिप्ट करके सुरक्षित रखा जाता है।

कहां कर सकेंगे Apple Pay का इस्तेमाल?

भारत में Apple Store, Blinkit, Chaayos, Comet, Croma, Interflora, Ixigo, Le15 Patisserie, Reliance ब्रांड्स, Tata 1mg और Zomato समेत कई मर्चेंट्स पर Apple Pay चलेगा। Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline जैसे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी Apple ने साझेदारी की है।

फिलहाल Apple Pay 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है और दुनिया भर में 11,000 से अधिक बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स के साथ काम करता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Early Bird Deals में Realme, Oppo के ये फोन मिल रहे बेहद सस्ते, पूरी लिस्ट देखें

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile