भारती एयरटेल ने पेश किया नया एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान, कीमत 75 रूपये
By
Digit Hindi |
Updated on 31-Jul-2018
HIGHLIGHTS
इस प्लान को एयरटेल ने 28 दिन की वैधता के साथ पेश किया है।
भारती एयरटेल ने 75 रूपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूज़र्स को 300 वॉयस कॉलिंग मिनट्स के साथ डाटा और SMS बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। इस पहले कंपनी ने 47 रूपये का प्लान पेश किया था जिसकी वैधता 28 दिनों की है।
Survey✅ Thank you for completing the survey!
Airtel 75 रूपये के नए प्लान में 300 मिनट्स, 1GB 2G/3G/4G डाटा और 100 SMS मिल रहे हैं और इस प्लान कि वैधता 28 दिनों की है।
इससे पहले आईडिया सेलुलर ने 75 रूपये की कीमत में प्लान पेश किया था। यह एक ओपन मार्केट प्लान था जिसे कंपनी ने अपने 4G सर्किल्स के लिए पेश किया था। इस प्लान में कंपनी 300 वॉयस कॉलिंग मिनट्स 100 SMS और 1GB 2G/3G/4G डाटा ऑफर करती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile