बाबा रामदेव ने BSNL के साथ साझेदारी कर पेश किया पतंजलि का ‘स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड’

HIGHLIGHTS

पतंजलि 144 रूपये के रिचार्ज में 2GB डाटा, अनलिमिटेड वोइस कॉलिंग और 100 SMS ऑफर कर रहा है।

बाबा रामदेव ने BSNL के साथ साझेदारी कर पेश किया पतंजलि का ‘स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड’

टेलिकॉम बाज़ार में रिलायंस जियो के आने के बाद टेलिकॉम ऑपरेटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा दिन-प्रतिदिन बड़ ही रही है। अब कॉम्पिटीशन में एक और प्रतिस्पर्धी शामिल हो गया है और वो कोई और नहीं योग गुरु बाबा रामदेव हैं। पतंजलि ने BSNL के साथ साझेदारी कर के अपना स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड पेश किया है जो कि अभी केवल कंपनी के कर्मचारियों और ऑफिस पदाधिकारियों के लिए ही उपलब्ध है। पतंजलि 144 रूपये के रिचार्ज में 2GB डाटा, अनलिमिटेड वोइस कॉलिंग और 100 SMS ऑफर कर रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ग्राहकों को कुछ अन्य ऑफर्स भी मिल रहे हैं। जैसे सिम के ज़रिए पतंजलि प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड यूज़र्स को 2.5 लाख तक का मेडिकल इंश्योरेंस और 5 लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस भी मिल रहा है। अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ये बेनेफिट्स पाने के लिए एक सिमित रिचार्ज करना होगा या नहीं।

ANI रिपोर्ट के अनुसार, टेलिकॉम सर्विस की घोषणा के दौरान बाबा रामदेव ने कहा, “BSNL और पतंजलि दोनों ही अपने सर्विसेज के ज़रिए देश का भला चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये इंश्योरेंस केवल सड़क दुर्घटना में ही कवर किए जा सकते हैं। BSNL के चीफ जनरल मैनेजर सुनील गर्ग ने लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, “ पतंजलि का प्लान BSNL का बेस्ट प्लान है। 144 में यूज़र्स देश के किसी भी हिस्से में अनलिमिटेड कॉल्स कर सकते हैं। यूज़र्स को 2GB डाटा और 100 SMS मिल रहे हैं। पतंजलि मेम्बर्स को अपनी आईडी दिखानी होगी और इसके बाद कुछ पेपर वर्क पूरा करने के बाद सिम एक्टिवेट हो जाएगी।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile