एयरटेल अपने Rs 349 के रिचार्ज में ऑफर कर रहा है और भी डाटा

HIGHLIGHTS

एयरटेल के Rs 349 के प्रीपेड रिचार्ज में अब प्रतिदिन 2GB डाटा मिल रहा है और इसकी वैधता 28 दिनों की है.

एयरटेल अपने Rs 349 के रिचार्ज में ऑफर कर रहा है और भी डाटा

एयरटेल ने अपना Rs 349 का रिचार्ज रिवाइज़ किया है जिसमें प्रीपेड ग्राहकों  को और भी ज़्यादा डाटा मिलेगा. इस प्लान में अब ग्राहकों को 0.5GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा. Rs 349 के रिचार्ज को दो बार अपडेट किया गया है. इस प्लान में पहले प्रतिदिन 1.5 GB 4G/3G डाटा मिलता था और अब एयरटेल इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दे रहा है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स तथा फ्री SMS (प्रतिदिन 100) मिल रहे हैं और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. 

एयरटेल का Rs 349 का यह प्लान जियो के Rs 309 और Rs 399 प्रीपेड प्लान्स को टक्कर देगा जिसके अंतर्गत प्रतिदिन 1GB 4G डाटा मिलता है और इन प्लान्स की वैधता क्रमश: 49 और 70 दिनों की है. जियो यूज़र्स को साथ ही फ्री वोइस कॉल्स, SMS और जियो के सूट के ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा आदि का अनलिमिटेड एक्सेस भी मिलता है. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo