Resolved But Not Fixed.. Airtel से परेशान यूजर ने बना दी वेबसाइट, इंटरनेट पर मचा दिया बवाल

Resolved But Not Fixed.. Airtel से परेशान यूजर ने बना दी वेबसाइट, इंटरनेट पर मचा दिया बवाल

क्या कभी आपने अपने घर के इंटरनेट या ब्रॉडबैंड को लेकर कोई शिकायत की है और इसके बाद कंपनी ने इस समस्या का निदान आपको देने के बजाय उसे ‘Resolved’ के तौर पर आपको दिखा दिया है? इसका मतलब है कि आपकी समस्या का हल हुआ नहीं है लेकिन कंपनी ने इसे अपनी ओर से सही कर दिया है। हवा में सब हो रहा है। मेरे साथ Airtel में ऐसा कई बार हो चुका है, लेकिन मैंने इस मुद्दे को किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर उठाया नहीं है, हालांकि, इस समय एक यूजर ने इंटरनेट पर चर्चाओं के बाजार को गर्म कर dइया है। असल में, एक परेशान कस्टमर ने अपनी नाराजगी दिखाने के लिए एक पूरी वेबसाइट ही बना डाली है। यहाँ आप इसी वेबसाइट और इस यूजर की समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है पूरा मामला?

असल में, यह मामला Bharti Airtel से जुड़ा है, मुझे भी इसी कंपनी के साथ शिकायतें हैं, लेकिन इसके बाद भी मुझे मजबूरी में कंपनी से इसलिए जुड़ा रहना पड़ रहा है क्योंकि मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं इसे पोर्ट करवा लू और कंपनी और उसके लोग शिकायत को सॉल्व दिखाकर, अपने पल्ला झाड लेते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर एक ऐसा भी यूजर है, जिसने वाकई कमाल कर दिया है। इस यूजर को अपने ब्रॉड्बैन्ड कनेक्शन में कुछ समय से समस्या आ रही थी, अगर नंबर देखें तो लगभग एक महीने तक इसका कनेक्शन सही से काम नहीं कर रहा था, खासकर उसका Static IP वाला सेटअप पूरी तरह प्रभावित था। यूजर ने कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार उसकी शिकायत ‘Resolved’ दिखा दी जाती थी, जबकि असल में समस्या ठीक नहीं हुई थी। इसी बात से परेशान होकर उसने एक सटायर वेबसाइट ही बना डाली, जिसका नाम उसने ‘Airtel Black’ भी रख दिया है।

Yes, airtelblack.com is mine. Here’s the full story:
by u/anir0y in Airtel

क्या है इस वेबसाइट में?

इस वेबसाइट पर कंपनी की कस्टमर सर्विस को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। जैसे:

Complaint solved लेकिन problem नहीं solved, Engineer visit ‘scheduled’ लेकिन कोई आता नहीं, Ticket close हो जाता है लेकिन issue वही रहता है आदि आदि।

इसके अलावा वेबसाइट पर एक लाइन काफी वायरल हो रही है, ‘Ticket resolve करना और problem fix करना दो अलग-अलग चीजें हैं।’

यही लाइन सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है क्योंकि बहुत से लोगों ने ऐसी समस्या कभी न कभी फेस की है।

वेबसाइट बनाने के बाद क्या हुआ?

रिपोर्ट्स की मानें तो जब यह वेबसाइट वायरल होने लगी तो Airtel की टीम ने उस यूजर से संपर्क किया, माफी मांगी और जिस समय इंटरनेट काम नहीं कर रहा था, उसका रिफंड भी दिया। इसके बाद यूजर वेबसाइट बंद करने के लिए मान गया, लेकिन उसने एक शर्त रखी।

उसने वेबसाइट को इस तरह सेट किया है कि यह 19 जून 2026 को अपने आप बंद हो जाएगी, लेकिन अगर फिर से लोगों की शिकायतें आने लगीं, तो यह वेबसाइट फिर से अपने आप चालू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए AI की मदद से शिकायतों को वेरिफाई किया जाएगा और फिर वेबसाइट पर डाला जाएगा।

यह मामला क्यों वायरल हो रहा है?

असल में, यह मामला इसलिए भी वायरल हो रहा है, क्योंकि यह एक अलग तरह का ऑनलाइन विरोध है जो पहले कभी नहीं देखा गया है, बहुत लोग Resolved but not fixed वाली समस्या से परेशान रहते हैं, मैं भी उनमें से एक हूँ, वेबसाइट ने मजाकिया तरीके से बड़ी समस्या को दिखाया है और AI का इस्तेमाल करके शिकायत दिखाने का सिस्टम बनाया गया है। अगर आपको भी एयरटेल को लेकर कोई समस्या है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपकी समस्या को एयरटेल तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से भारत में बैन हो सकते हैं चीनी CCTV ब्रांड्स? देखें कारण और 5 पॉइंट्स में समझें क्या बदल जाएगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo