Airtel cheapest 84 days plan
यूँ तो भर्ती एयरटेल के आधिकारिक पोर्टल पर कई सारे प्लान्स पहले से ही मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको एयरटेल के एक ख़ास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम एयरटेल के 598 रुपये वाले प्लान के बारे में आपको बताएंगे। इस प्लान में आपको न सिर्फ डेटा मिलता है बल्कि फुल ऑन OTT और AI सर्विसेज भी मिलती हैं। इस प्लान का हर दिन का औसत खर्च 20 रुपये से ज्यादा बैठता है, माना जाए तो भारत में 20 रुपये प्रतिदिन किसि भी प्लान के लिए बहुत ही मेहेंगा माना जाता है, क्योंकि अक्सर भारतीय अपने मोबाइल खर्च के लिए 7 या तो 10 रुपये प्रतिदिन खर्च करते हैं। यह प्लान सिर्फ 28 दिनों कि सर्विस वैलिडिटी लेकर आता है, इसके साथ ही कई सारे बेनिफिट्स भी इस प्लान में बंडल हैं। तो आइये इन बेफिट्स पर ज़रा एक नज़र डाल लेते हैं।
भारती एयरटेल के इस प्लान में आपको मिलता है अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS, 2GB डेली डेटा और 5G डेटा का बेनिफिट। इसमें 5G डेटा हर 30 दिनों में 300GB तक सीमित है। इस प्लान के मेहेंगे होने कि एक मात्र वजह तो यही है कि इस प्लान में कुछ एड-ऑन बेनिफिट्स हैं जो यूजर्स को इसके साथ मिलते हैं। एयरटेल के इन एड-ऑन बेनिफिट्स में 1 महीने का JioHotstar Basic, एक महीने का Netflix Basic, ZEE5 Premium सब्सक्रिप्शन और 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play शामिल हैं। देखा जाए तो 4G डेटा के मामले में आपको टोटल 56GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, अगर आप 5G कवरेज में हैं, तो आपको 300GB 5G डेटा भी मिलता है।
अगर आप इन एडिशनल बेनिफिट्स को क्लेम करना चाहते हैं, तो आप iOS और Android दोनों तरह के फोन्स के लिए उपलब्ध Airtel Thanks एप्लिकेशन पर विजिट करना होगा। ये प्लान इंडस्ट्री के उन प्लान्स में से एक है जो ग्राहकों के लिए Netflix लेकर आता है। ये प्लान निश्चित रूप से पोस्टपेड ऑप्शन्स की लागत की बराबरी करता है। हालांकि हर कोई ग्राहक पोस्टपेड प्लान नहीं चाहता क्योंकि वहां विकल्प बहुत काम होते हैं। अगर आपको इस प्लान से रिचार्ज करना है तो आप Airtel Thanks एप या किसी दूसरे थर्ड-पार्टी रिचार्ज एप पर जाकर रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान कि सबसे ख़ास बात तो ये है कि ये प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Jio की टेंशन बढ़ा रहा Airtel का ये वाला प्लान.. जामफाड़ हैं बेनेफिट, मिलता है 150GB फ्री डेटा