Jio की टेंशन बढ़ा रहा Airtel का ये वाला प्लान.. जामफाड़ हैं बेनेफिट, मिलता है 150GB फ्री डेटा

HIGHLIGHTS

Airtel रिचार्ज प्लांस के मामले में दमदार बेनेफिट देता है।

जियो से किसी भी मामले में एयरटेल पीछे नहीं है।

एयरटेल अपने एक प्लान में ऐसे बेनेफिट दे रहा है कि जियो भी टेंशन में आ जाए?

Jio की टेंशन बढ़ा रहा Airtel का ये वाला प्लान.. जामफाड़ हैं बेनेफिट, मिलता है 150GB फ्री डेटा

देश में रिचार्ज प्लांस को लेकर हर यूजर कहीं न कहीं परेशान ही रहता है। किसी को अपने अनुसार बेनेफिट वाला प्लान नहीं मिलता है तो कोई ज्यादा पैसे में फिजूल के बेनेफिट वाले प्लांस को चला रहा है। काम बेनेफिट के साथ सस्ते प्लांस को कंपनियां बंद कर चुकी हैं। बार बार रिचार्ज के झंझट से अब यूजर्स ऊब से गए हैं। हालांकि, इस सबका समाधान एयरटेल के पास मालूम पड़ता है। कंपनी एक ऐसे प्लान को अपने ग्राहकों को दे रही है जो डेटा औटर कॉलिंग बेनेफिट के मामले में तगड़ा है। असल में, यह प्लान कंपनी लंबे समय के लिए अपने ग्राहकों को दे रही है, इसमें 150GB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ भी फ्री में ही दिया जा रहा है। अब इस प्लान के बारे में इतना सुनकर जरूर आप इसकी कीमत के बारे में भी जानना चाहेंगे। एयरटेल प्लान कंपनी की वेबसाईट के अनुसार 3999 रुपये के प्राइस में आता है। इस प्लान की डिटेल्स आपको यहाँ मिल जाने वाली हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एयरटेल के 3999 रुपये के प्लान में क्या मिलता है?

कीमत अब आप जानते हैं, इसका मतलब है कि प्लान के साथ आपको बेनेफिट भी ऐसे ही मिलेंगे। एयरटेल प्लान को कंपनी 365 दिन की वैलिडीटी के साथ लेकर आई है। इसमें डेली 2.5GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस प्लान में 150GB एक्स्ट्रा अलग से डेटा दिया जा रहा है। अब अगर एयरटेल का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स एक साल में इतने डेटा के साथ आने वाले किसी प्लान को खोज रहे हैं तो यह प्लान उनके लिए बेस्ट नहीं, सबसे उम्दा हो सकता है। आइए जानते हैं कि प्लान में डेटा के अलावा क्या मिलता है?

डेटा के अलावा एयरटेल प्लान के अन्य बेनेफिट

जाहिर है कि यह प्लान 365 दिन की वैलिडीटी के लिए 3999 रुपये के प्राइस में आता है तो इसमें कॉलिंग की कोई समस्या होगी! प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिल रहा है। इतना ही नहीं, इसमें 100SMS का लाभ भी डेली तौर पर दिया जा रहा है। एयरटेल की ओर से प्लान के साथ Airtel Safe Network का वादा भी दे रहा है। 5G फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि जहां भी आप एयरटेल के 5जी नेटवर्क के दायरे में होंगे आपका नॉर्मल डेटा खर्च ही नहीं होगा, ये फ्री वाला डेटा आपको मिलता रहने वाला है। यहाँ एक जरूरी बात आपके लिए यह भी जान लेना जरूरी है कि प्लान में हर 28 दिन के लिए ग्राहकों को 300GB डेटा का लाभ ही मिल रहा है।

एयरटेल प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट

इतने पर ही इस एयरटेल प्लान में मिलने वाले बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं। यूजर्स को इस प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का लाभ दिया जा रहा है। इस प्लान के बेनेफिट देखकर अगर आपका इसे खरीदने का मन कर गया है तो आप इसे एयरटेल थैंक्स एप के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट ओर जाकर भी खरीद सकते हैं, रिचार्ज कर सकते हैं।

क्या एयरटेल का ये प्लान जियो की टेंशन बढ़ा रहा?

असल में, एयरटेल और जियो के पास अपने अपने स्तर पर अलग अलग प्लांस और ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बेनेफिट हैं। इसके बाद भी अगर कोई प्रतिद्वंदी कंपनी किसी एक ऐसे प्लान को लेकर आती है और उसके साथ अलग से कुछ बेनेफिट देती है, जैसे एयरटेल के इस प्लान में 150GB डेटा अलग से मिल रहा है तो सामने वाली कंपनी की टेंशन इसलिए भी बढ़ जाती है कि कहीं, उसके ग्राहक उसे छोड़कर सामने वाली कंपनी के पास न चले जाएं। हो सकता है कि रिलायंस जियो भी इस समय ऐसा कुछ सोच रही हो?

यह भी पढ़ें: Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे हो रहे हैं TV, AC, Fridge! खरीदने से पहले प्राइस जरूर चेक करें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile