जल्द ही खत्म हो सकता है यह ग्रह, अंतरिक्ष टेलीस्कोप Hubble की खोज

जल्द ही खत्म हो सकता है यह ग्रह, अंतरिक्ष टेलीस्कोप Hubble की खोज
HIGHLIGHTS

एस्ट्रोनॉमर्स ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जो तेजी से खत्म हो रहा है। अंतरिक्ष टेलीस्कोप Hubble की मदद से इस बात का पता चला है कि यह ग्रह Neptune के साइज़ का है जो जल्द ही पूरी तरह से भी ख़त्म हो सकता है।

एस्ट्रोनॉमर्स ने Hubble Space Telescope के ज़रिये एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जो बहुत ही तेजी से गायब होता नज़र आ रहा है। इस खत्म होते ग्रह को GJ 3470b बताया जा रहा है। रिसर्चर्स की मानें तो इस तरह के ग्रहों का अपना वायुमंडल खत्म हो जाता है। ऐसा होने के बाद अंत में ये छोटे ग्रह बन जाते हैं और ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले समय में ये पूरी तरह से खत्म हो सकते हैं।

ऐसे ही GJ 3470b भी उन्ही ग्रहों में से एक है जिसके बारे में पता चला है। नेप्च्यून ग्रह के जैसे ही GJ 3470b का भी आकर है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक ग्रह की खोज की गयी थी जो कि इसी आकार का था लेकिन यह हमारे सौरमंडल से बाहर का ग्रह था। रिसर्चर्स की मानें तो इस ग्रह की तुलना में GJ 3470b 100 गुना तेजी से खत्म हो रहा है।

आपको बता दें कि इस तरह की जानकारी का खुलासा करते हुए रिसर्चर्स ने ''एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स'' नाम की एक पत्रिका में इसका ज़िक्र किया है। इस पत्रिका में इस खोज से संबंधित जानकारी प्रकाशित की गई है। एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि ग्रह जिस गति और दूरी से अपने स्टार्स की परिक्रमा करते हैं, उससे यह साफ़ तौर पर पता लगाया जा सकता है कि वो भविष्य में लम्बे समय के लिए अपने सौर मंडल का हिस्सा रहेंगे या जल्द ही खत्म हो जाएंगे।

अमेरिका के Johns Hopkins University के प्रोफेसर David Sing ने कहा, ''जीजे 3470बी अब तक देखे गए किसी भी दूसरे ग्रह की तुलना में अपना द्रव्यमान ज़्यादा तेजी से खो रहा है। अब से कुछ अरब वर्षों में ही ग्रह अपना आधा द्रव्यमान खो सकता है।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह प्रमाणित हो गया है कि ग्रह अपने पूरे द्रव्यमान का एक महत्वपूर्ण अंश खो सकते हैं।

प्रोफेसर David Sing के मुताबिक इन ग्रहों का अपना वायुमंडल खत्म हो जाता है। इसी के साथ ये छोटे ग्रह बन जाते हैं। प्रोफेसर का कहना है कि इस बात को बेहतर ढंग से समझना शुरू किया जा चुका है कि ग्रह कैसे बनते हैं। इसके साथ ही इन ग्रहों की संरचना किस वजह से प्रभावित हो सकती है या उसके लक्षण क्या हो सकते हैं, इसके बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है।

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo