HIGHLIGHTS
एंड्रॉयड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है ये स्मार्टफोन
घरेलू फोन निर्माता जिओक्स मोबाइल्स ने शुक्रवार को 6,249 रुपये में अपना नया फोन 'डुओपिक्स आर 1' लॉन्च किया। पांच इंच के इस फोन में आठ मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पांच मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 2600 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
Surveyजिओक्स मोबाइल्स के सीईओ ने एक बयान में कहा, "'डुओपिक्स आर 1' स्मार्टफोन किफायती दामों पर उपलब्ध है और यह हर ग्राहक के बजट में फिट बैठता है।"
इस ड्यूल सिम फोन में 1.25 गीगाहर्टज का क्वाड कोर प्रोसेसर, एक जीबी रैम और आठ जीबी का रोम भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर चलता है।
Indo-Asian News Service View Full Profile
