Xiaomi इस साल नहीं पेश करेगा मी मैक्स और मी नोट फोंस

Xiaomi इस साल नहीं पेश करेगा मी मैक्स और मी नोट फोंस
HIGHLIGHTS

इस साल नहीं आएंगे मी मैक्स और मी नोट डिवाइसेज़

शाओमी के 11 फोंस को मिलेगा एंड्राइड Q बीटा अपडेट

अगर आप 2019 के नए मी मैक्स या मी नोट फोन का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपका यह इंतज़ार लंबा हो सकता है। शाओमी के को-फाउंडर और CEO Lei Jun ने चीनी सोश्ल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर खुलासा किया है कि इस साल कंपनी कोई नया मी मैक्स और मी नोट स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं कहा है कि सीरीज़ को लगातार बनाया जाएगा या नहीं। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इस सीरीज़ को यहीं खत्म कर दे।

Mi Max सीरीज़ के स्मार्टफोंस बड़ी स्क्रीन एक्सपिरियन्स ऑफर करते हैं और ये सीरीज़ 6 इंच से बड़ी स्क्रीन के साथ देखे गए हैं। Mi Max 3 डिवाइस 6.9 इंच की डिस्प्ले से लैस है जो इसे टैबलेट जैसा लुक देता है।

Xiaomi अपने 11 स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा किया है जिन्हें एंड्राइड Q बीटा अपडेट मिलेगा। इनमें से 9 स्मार्टफोंस को 2019 की चौथी तिमाही में यह अपडेट मिलेगा जबकि दो फोंस को 2020 की पहली तिमाही में नया अपडेट मिलेगा। कम्पनी ने अपने आधिकारिक MIUI फॉरम पर यह ऐलान किया है।

इन फोंस को 2019 की चौथी तिमाही में एंड्राइड Q बीटा अपडेट मिलेगा:

Xiaomi Mi 9

Xiaomi Mi 9 SE

Xiaomi Mi Mix 2S

Xiaomi Mi Mix 3

Xiaomi Mi 8

Xiaomi Mi 8 Pro

Xiaomi Mi 8 Explorer

Redmi K20 Pro 

Redmi K20

इन दो फोंस को 2020 की पहली तिमाही में एंड्राइड Q बीटा अपडेट मिलेगा:

Redmi Note 7 Pro

Redmi Note 7

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo