शाओमी देगी अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में दस्तक

HIGHLIGHTS

शाओमी ने भारत में तेजी से विकास किया है. भारतीय स्मार्टफोन बाजार हाल ही में अमेरिकी बाजार को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है.

शाओमी देगी अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में दस्तक

भारत और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे उभरते बाजारों में सफलता हासिल करने के बाद पश्चिमी यूरोप में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए शाओमी ने इसी साल अमेरिकी बाजार में भी दस्तक देने की योजना बनाई है. यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दी गई है. शाओमी के अध्यक्ष ली जून के हवाले से बताया गया, "हम हमेशा से अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने पर विचार कर रहे थे."

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

उन्होंने कहा, "हमने 2018 के अंत या 2019 के शुरुआत तक अमेरिकी बाजार में प्रवेश की योजना बनाई है."

शाओमी ने भारत में तेजी से विकास किया है. भारतीय स्मार्टफोन बाजार हाल ही में अमेरिकी बाजार को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है.

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के मुताबिक, भारत में शाओमी दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग के साथ शीर्ष पर है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी साल 2017 की तीसरी तिमाही में 23.5 फीसदी रही. 

चौथी तिमाही में शाओमी 26.8 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ स्पष्ट रूप से शीर्ष पर रहा, जबकि सैमसंग 24.2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही.

द वर्ज की रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि शाओमी अमेरिकी बाजारों में पहले से ही कई उत्पाद बेच रही है, जिसमें वह वालमार्ट स्टोर में देशभर में एंड्रायड टीवी सेट-टॉप वॉक्स, मी टीवी की बिक्री करती है. 

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo