Xiaomi Redmi 5 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

इसके फ्रंट पैनल पर एक फुल व्यू स्क्रीन दी गई है, वहीं इसके बैक पर एक कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है.

Xiaomi Redmi 5 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन होगा लॉन्च

प्रेस रेंडर्स के लीक के बाद आख़िरकार Xiaomi ने अपने Redmi 5 और Redmi 5 Plus के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है. निर्माता ने Weibo पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिससे पता चलता है कि Redmi 5 और Redmi 5 Plus स्मार्टफोंस 7 दिसम्बर को लॉन्च किए जाएँगें. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फोन पॉप बैंड SNH48 के मेम्बर्स द्वारा पेश किया जाएगा. इस बैंड के 12 लोग तस्वीर में Redmi 5 पकड़े दिख रहे हैं. इसके फ्रंट पैनल पर एक फुल व्यू स्क्रीन दी गई है, वहीं इसके बैक पर एक कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. 

Redmi 5 में 5.7" 18:9 स्क्रीन मौजूद होगी जो 1,440×720 रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी और यह डिवाइस 1.8 GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा. इस डिवाइस में 12 MP का रियर कैमरा मौजूद होगा और सेल्फी के लिए यह डिवाइस 5 MP का शूटर ऑफर करेगा. 

पोस्टर की हेडलाइन पर लिखा है, “ एक हज़ार के लिए एक फोन”, Redmi 5 स्मार्टफोन की कीमत CNY1,000 या $150/€130 रहेगी. 

सोर्स

Enjoying writing since 2017... View Full Profile