Xiaomi Redmi Y2 आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए आयेगा

Xiaomi Redmi Y2 आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए आयेगा
HIGHLIGHTS

आज अमेज़न इंडिया पर Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन को एक बार फिर से सेल के लिए लाया जाने वाला है, इसके अलावा Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को Flipkart के माध्यम से ओपन सेल के उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi Redmi Y2 Goes on Sale Today on Flipkart and Xiaomi Redmi Note 5 Pro on Amazon India: Flipkart पर Big Shopping Days Sale का आयोजन 16 जुलाई से 19 July के बीच किया जा रहा है, इसके अलावा अमेज़न इंडिया पर 36 घंटे की प्राइम डे सेल आज रात ख़त्म होने वाली है। इन दोनों ही डील्स में आपको हजारों प्रोडक्ट्स पर बढ़िया से बढ़िया डिस्काउंट और ऑफर्स दिया जा रहे हैं खासतौर पर अगर आप स्मार्टफोन या लैपटॉप आदि लेना चाहते हैं तो आपको शानदार डील्स मिल रही हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी आपको बढिया ऑफर मिल रहे हैं। 

हालाँकि अगर आप Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन का का काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपको बता दें ककी आप इस डिवाइस को इस सेल में बड़ी आसानी से सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Xiaomi की दूसरी पीढ़ी के सेल्फी स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसे आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए लाया जाने वाला है। 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को Flipkart के माध्यम से ओपन सेल में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 14,999 की कीमत में लिया जा सकता है, इसके अलावा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को आप Rs 16,999 की कीमत में ले सकते हैं। 

हालाँकि अगर आप Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो आप इसे अमेज़न इंडिया के माध्यम से आज होने वाली सेल में 12 बजे ले सकते हैं। इस डिवाइस के बेस वैरिएंट की कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मात्र Rs 9,999 की कीमत में लिया जा सकता है, इसके अलावा इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 12,999 की कीमत में ले सकते हैं। 

इस डिवाइस के साथ आपको कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट आदि भी मिल रहे हैं। फ्लिप्कार्ट और SBI बैंक ने इसके लिए साझेदारी की है, और अगर आप इसके द्वारा इस डिवाइस को खरीदते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाने वाला है। हालाँकि अगर आप अमेज़न इंडिया से डिवाइस खरीद रहे हैं तो आपको बता दें कि इस कंपनी ने HDFC बैंक के साथ मिलकर आपको 10 फीसदी डिस्काउंट देने का वादा किया है। इसके अलावा अगर एयरटेल के यूजर्स Y2 डिवाइस को खरीदते हैं तो उन्हें 1,800 का कैशबैक और 240GB डाटा निशुल्क दिया जा रहा है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo