Xiaomi Redmi Y2 और Xiaomi Mi LED TV आज दोपहर 12 बजे खरीदें, इन ऑफर्स के साथ

Xiaomi Redmi Y2 और Xiaomi Mi LED TV आज दोपहर 12 बजे खरीदें, इन ऑफर्स के साथ
HIGHLIGHTS

आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com के माध्यम से Xiaomi Redmi Y2 और Xiaomi LED TV सेल के लिए आने वाले हैं, अगर आपने अभी तक इन्हें नहीं ख़रीदा है तो आपके पास याज एक बढ़िया मौक़ा है।

अगर आप Xiaomi के दमदार सेल्फी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं। इसकी कई बार हो चुकी सेल में यह आपको नहीं मिल रहा है, तो आपके पास आज एक बढ़िया मौक़ा है। इस मौके को आपको भुनाना होगा। बता दें कि आप एक बार फिर से Xiaomi Redmi Y2 और इसके साथ ही Xiaomi के मशहूर LED TV भी सेल पर आने वाले हैं। इन दोनों ही प्रोडक्ट्स को आप आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Mi.com के माध्यम से होने वाली सेल में इन्हें खरीद सकते हैं। x

Xiaomi Redmi Y2

अगर आप Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो आप इसे अमेज़न इंडिया के माध्यम से आज होने वाली सेल में 12 बजे ले सकते हैं। इस डिवाइस के बेस वैरिएंट की कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मात्र Rs 9,999 की कीमत में लिया जा सकता है, इसके अलावा इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 12,999 की कीमत में ले सकते हैं। 

 

इस डिवाइस के साथ आपको कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट आदि भी मिल रहे हैं। फ्लिप्कार्ट और SBI बैंक ने इसके लिए साझेदारी की है, और अगर आप इसके द्वारा इस डिवाइस को खरीदते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाने वाला है। हालाँकि अगर आप अमेज़न इंडिया से डिवाइस खरीद रहे हैं तो आपको बता दें कि इस कंपनी ने HDFC बैंक के साथ मिलकर आपको 10 फीसदी डिस्काउंट देने का वादा किया है। इसके अलावा अगर एयरटेल के यूजर्स Y2 डिवाइस को खरीदते हैं तो उन्हें 1,800 का कैशबैक और 240GB डाटा नि:शुल्क दिया जा रहा है।  

Mi TV 4

Mi TV 4 की कीमत 44,999 रूपये है और इसका स्क्रीन साइज़ 55 इंच है। Xiaomi का कहना है कि ये टेलिविजन 500,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट ऑफर करते है  और ये कंटेंट 15 भाषाओं मे उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 4 मॉडल 4K रिजॉल्यूशन, HDR और LED डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 4.9mm है। इसका पैनल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर एम्लॉजिक कॉर्टेक्स A53 SoC द्वारा संचालित है और इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स मौजूद है। ये 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। ये डॉल्बी+DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 2 8W डक्ट इनवर्टेड स्पीकर फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें भारतीय बाजार के लिये शाओमी का AI संचालित पैचवॉल UI भी मौजूद है। 

Mi LED Smart TV 4A

Xiaomi के Mi LED Smart TV 4A के दोनों मॉडल 32 इंच और 43 इंच सेल के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत क्रमश: Rs. 13,999 और Rs. 22,999 है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 43 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) है वहीं, 32 इंच के मॉडल मॉडल की डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और ये TV फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। दोनों Mi TV 4A मॉडल एमलॉजिक क्वॉड कोर SoC द्वारा संचालित है। साथ ही, ये 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo