इस फोन की खास बात है इसका 16MP का फ्रंट कैमरा, जिसके बारे में कंपना का दावा है कि ये अच्छी सेल्फी खींचता है. इसका रियर कैमरा PDAF और HDR सपोर्ट के साथ 13MP का है.
Xiaomi Redmi Y1 स्मार्टफ़ोन को अभी हाल ही में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया है. अब यह स्मार्टफ़ोन 15 नवम्बर को एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा. 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे इस फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर आयोजित की जाएगी.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इस सेल में Xiaomi Redmi Y1 के दोनों वेरियंट उपलब्ध होंगे, इसके 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 8,999 है, वहीँ इसके 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है.
Xiaomi रेडमी Y1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 SoC द्वारा काम करता है. यह 3GB रैम/32GB स्टोरेज और 4GB रैम/64GB स्टोरेज 2 वेरिएंट में मौजूद है.
डिवाइस की बैटरी 3080mAh की है, जो दूसरे रेडमी फोंस की तरह बड़ी नहीं है. इस फोन की खास बात है इसका 16MP का फ्रंट कैमरा, जिसके बारे में कंपना का दावा है कि ये अच्छी सेल्फी खींचता है. इसका रियर कैमरा PDAF और HDR सपोर्ट के साथ 13MP का है.