Lenovo Z5 बनाम Xiaomi Redmi Note 5 Pro: आइये जानते हैं इन मिड-रेंज स्मार्टफोंस के बीच किसने जीती लड़ाई

Lenovo Z5 बनाम Xiaomi Redmi Note 5 Pro: आइये जानते हैं इन मिड-रेंज स्मार्टफोंस के बीच किसने जीती लड़ाई
HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च हुए काफी समय बीत चुका है, इसके अलावा Lenovo Z5 स्मार्टफोन को अभी कल ही चीन में बाजार में पेश किया गया है। आज इन दोनों स्मार्टफोंस के स्पेक्स के बीच हम तुलना आपके सामने रख रहे हैं।

अगर हम बात करें तो Xiaomi की तो यह कंपनी बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में सबसे आगे हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस सेगमेंट को Xiaomi द्वारा ही लीड किया जा रहा है। हालाँकि कई अन्य कंपनियां भी हैं जो इस सेगमेंट में काफी समय से अपने आपको स्थापित करने की सोच रही हैं। एक अन्य चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lenovo ने इस सेगमेंट में अपने नए स्मार्टफोन को बीते कल लॉन्च करके एक नया कीर्तिमान हासिल करने की कोशिश की है। इस डिवाइस को Lenovo Z5 के नाम से लॉन्च किया गया है, असल में इस स्मार्टफोन को अभी भारत में नहीं लॉन्च किया गया है, लेकिन आज हम भारत के एक सबसे दमदार स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 Pro के साथ इसके स्पेक्स की तुलना करके देख रहा हैं कि आखिर यह स्मार्टफोन Xiaomi के इस दमदार स्मार्टफोन को टक्कर दे भी रहा है, या नहीं। आइये जानते हैं कि आखिर इन दोनों ही स्मार्टफोंस के स्पेक्स को देखते हुए इन दोनों में किस तरह का अंतर सामने आता है। 

डिजाईन

इन दोनों ही स्मार्टफोंस के बीच हम तुलना की शुरुआत इनके डिजाईन से कर रहे हैं। अब अगर डिजाईन से शुरुआत की है तो आपको बता देते हैं कि Lenovo Z5 स्मार्टफोन को एक आकर्षक डिजाईन के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में एक ग्लास बैकप्लेट है, जो कंपनी की ओर से औरोरा ग्रेडिएंट और मेटल फ्रेम के स्थ आता है। इसकी डिस्प्ले फोन के फ्रंट को पूरी तरह से कैप्चर कर लेती है, हालाँकि एक नौच को यहाँ छोड़ा गया है। इसके अलावा Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को इसके स्थान पर एक स्टैण्डर्ड 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक फुल मेटल यूनीबॉडी डिजाईन से लैस है। दोनों के डिजाईन को देखते हुए Lenovo Z5 को स्मार्टफोन को ज्यादा आधुनिक कहा जा सकता है। क्योंकि Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन का डिजाईन अपने आप में पिछले स्मार्टफोंस से काफी मिलता जुलता है। 

डिस्प्ले

अगर अगर आपको iPhone X स्मार्टफोन पसंद है तो आपको Lenovo Z5 स्मार्टफोन भी काफी पसंद आने वाला है, क्योंकि इन दोनों के बीच कोई अन्य समानता हो कि न हो, इन दोनों के बीच जो एक मिलती जुलती बात है, वह दोनों का ही नौच डिजाईन के साथ लॉन्च किया जाना है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। हालाँकि दोनों ही स्मार्टफोंस की व्युविंग क्वालिटी कागजों पर एक जैसी ही नजर आ रही है। हालाँकि Lenovo Z5 स्मार्टफोन में आपको हायर ब्राइटनेस मिल रही है, जो 700 nits है, इसका मतलब है कि आपको Lenovo Z5 स्मार्टफोन पपर सनलाइट में ज्यादा बढ़िया विजिबिलिटी मिलने वाली है। इसकी तुलना में अगर Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसमें 450 nits ही दिए गए हैं। इसका मतलब है कि डिस्प्ले के मामले में भी यह स्मार्टफोन यानी Lenovo Z5 आगे निकल जाता है। 

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

जहां एक ओर Xiaomi Redmi Note 5 Pro में 6GB की रैम दी गई है, यह पहली बार है जब शाओमी ने अपने किसी मिड-रेंज स्मार्टफ़ोन में 6GB की रैम दी है। भारतीय बाज़ार में बहुत कम स्मार्टफोंस है जिनमें इतनी कम कीमत में 6GB की रैम मिलती है।  Xiaomi Redmi Note 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है, जो किसी भी फ़ोन में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीँ दूसरी ओर Lenovo Z5 स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज और 128GB की स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

कैमरा

लेनोवो Z5 फोन के बैक पर एक ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है, जो 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का के कॉम्बो के साथ आया है। फोन में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस कैमरा को AI क्षमताओं के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Xiaomi Redmi Note 5 Pro कंपनी का पहला फ़ोन है जिसमें डुअल कैमरे को वर्टिकली प्लेस किया गया है। नया फ़ोन Redmi Note 5 Pro में 12MP + 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 12MP का प्राइमरी कैमरा (सोनी IMX486)  मिल रहा है जो 1.25um साइज़ के सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। दूसरा 5MP कैमरा डेप्थ सेंसिंग के लिए है और इसका सेंसर साइज़ 1.12um है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

बैटरी

बैटरी की अगर बात करें तो Lenovo Z5 स्मार्टफोन में एक 3,300mAh क्षमता की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जर के साथ आई है। इसके अलावा कंपनी की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि यह 45 दिन का स्टैंडबाय टाइम और लगभग जीरो फीसदी चार्ज के साथ 30 मिनट का टॉकटाइम देने में सक्षम है। Redmi Note 5 Pro में कंपनी ने एक बड़ी 4000mAh की बैटरी भी दी है। क्योंकि इस फ़ोन में एक बड़ी डिस्प्ले मिलती है तो यह बैटरी इसे अच्छा बैटरी बैकअप देगी।

कीमत

अगर Lenovo Z5 डिवाइस की कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,500 में लॉन्च किया गया है, यह इसका बेस मॉडल है। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को RMB 1,799 यानी लगभग Rs 18,500 में लिया जा सकता है। साथ ही अगर इसके बेस वैरिएंट की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसे RMB 1,299 यानी लगभग Rs 13,500 की कीमत में लॉन्च किया गया है।  इसके अलावा Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को भी भारत में दो वेरियंट में पेश किया गया है- 4GB रैम वेरियंट और 6GB रैम वेरियंट। इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 16,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 रखी गई है।

हमारा फैसला

अब यहाँ जैसे कि Lenovo Z5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, तो इस समय इस डिवाइस के बारे में कुछ कहना समय से पहले की बात हो जाने वाली है। इसके स्पेक्स को देखते हुए तो यह डिवाइस Xiaomi Redmi Note 5 Pro से बेहतर लग रहा हैं, लेकिन कागजों और असल जीवन के प्रयोग में सभी स्मार्टफोंस में काफी अंतर आ जाता है। आपको बता दें कि Lenovo Z5 को लेकर अभी यह जानकारी भी सामने नहीं आई है कि आखिर इसे भारत में कब लॉन्च किया जाने वाला है, या ऐसा भी कुछ सामने नहीं आया है कि इसे भारत में लॉन्च किया भी जाएगा या नहीं लेकीन इतना जरुर है कि जब भी यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाता है तो कई स्मार्टफोंस को बड़ी टक्कर मिलने वाली है, और इस लिस्ट में पहला नाम Xiaomi Redmi Note 5 Pro का होने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo