Redmi Note 5 स्मार्टफोन अब ओपन सेल में हुआ उपलब्ध

HIGHLIGHTS

इस डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है और दूसरे वेरिएंट की कीमत Rs 11,999 है और इस वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है।

Redmi Note 5 स्मार्टफोन अब ओपन सेल में हुआ उपलब्ध

Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन अब Flipkart और Mi.com पर ओपन सेल में उपलब्ध हैं। इससे पहले यह स्मार्टफोन कई बार फ़्लैश सेल में भी आ चुका है और अब आखिकार यह स्मार्टफोन ओपन सेल में उपलब्ध हो चुका है इसलिए अब बिना किसी इंतज़ार के इस डिवाइस को खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएन्ट्स में उपलब्ध है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है और दूसरे वेरिएंट की कीमत Rs 11,999 है और इस वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है। इस स्मार्टफोन के ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएन्ट्स उपलब्ध है। Paytm Deals: इन हेडफोंस पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स

Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.99-इंच की 18:9 डिस्प्ले दी गई है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल है। इसे दो वेरियंट में पेश किया गया है, 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गई है, वहीँ 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है। यह फ़ोन एंड्राइड 7.1.2 नौगट पर आधारित MIUI 9 पर काम करता है। इसमें 4000mAh की बैटरी भी दी गई है। यह फ़ोन स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

Xiaomi Redmi Note 5 में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो यह 12MP के रियर कैमरे से लैस है, जो डुअल LED फ़्लैश के साथ आता है। इसमें 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। इसकी मोटाई 8.05mm है। Xiaomi Redmi Note 5 का रिव्यु पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo