Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत में हुई कटौती

HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi Note 4 पर 15 नवम्बर तक ही यह कटौती मिल रही है.

Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत में हुई कटौती

Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत में कटौती की गई है. भारत में 15 नवम्बर तक इस स्मार्टफ़ोन को कम कीमत पर ख़रीदा जा सकता है. Xiaomi Redmi Note 4 के 3GB ram वेरियंट पर Rs. 1000 की कटौती की गई है. इस कटौती का लाभ उठाने के लिए आपको Mi.com पर जाना होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वहीँ अगर बात करें Xiaomi Redmi Note 4 के 4GB रैम वेरियंट की तो अब यह Rs 11,999 की कीमत में उपलब्ध है, पहले इसकी कीमत Rs 12,999 थी. 

Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले मौजूद है. इसकी डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है. इसमें 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर भी मौजूद है. यह एड्रेनो 506GPU से लैस है. इसमें हाइब्रिड सिम भी मौजूद है. यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है. इसमें 4100mAh की बैटरी भी मौजूद है. इसमें के फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Redmi note 4 में 13MP का रियर कैमरा मौजूद है जो f/2.0 अपर्चर और डुअल LED फ़्लैश के साथ आता है और इसके फ्रंट पर सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह स्मार्टफोन एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर करता है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo