नए लीक से Xiaomi Redmi 6 Pro के बारे में मिली ये जानकारी

HIGHLIGHTS

नई जानकारी में यह भी सामने आया है कि डिवाइस 3 GB रैम+32 GB स्टोरेज, 4 GB रैम+32 GB स्टोरेज और 4 GB रैम+64 GB स्टोरेज विकल्प में आएगा।

नए लीक से Xiaomi Redmi 6 Pro के बारे में मिली ये जानकारी

Xiaomi Redmi 6 Pro information revealed before official launch: Xiaomi Redmi 6 Pro के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डिवाइस की लाइव तस्वीरों से काफी कुछ पता चल चुका है, पिछली जानकारी के हिसाब से डिवाइस में एक नौच डिस्प्ले भी मौजूद होगी। Redmi 6 Pro की TENAA लिस्टिंग से डिवाइस की सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। एक भारतीय टिप्स्टर ने स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा किया है। इसके अलावा उन्होंने Mi Pad 4 और Xiaomi Mi 6X से सम्बंधित कुछ जानकारी भी साझा की है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

TENAA लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Redmi 6 Pro स्मार्टफोन 2 GB, 3 GB और 4 GB रैम तथा 16 GB, 32 GB और 64 GB स्टोरेज से लैस होगा। हालांकि, नई जानकारी में यह भी सामने आया है कि डिवाइस 3 GB रैम+32 GB स्टोरेज, 4 GB रैम+32 GB स्टोरेज और 4 GB रैम+64 GB स्टोरेज विकल्प में आएगा।

उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि  Redmi 6 Pro पांच रंगों में उपलब्ध होगा जिसमें गोल्ड, ब्लैक, पिंक, ब्लू और रेड कलर शामिल है। इन कलर वेरिएन्ट्स की जानकारी की पुष्टि खुद Xiaomi ने भी की है।

हाल ही में आए एक लीक से खुलासा हुआ है कि Mi Pad 4 दो वेरिएन्ट्स में पेश किया जाएगा। इसका बेस वेरिएंट 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज से लैस Wi-Fi ऑनली डिवाइस है। इस वेरिएंट की कीमत 1,499 Yuan (~$230) रहेगी। इसके अलावा डिवाइस का एक LTE मॉडल भी होगा जिसमें 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मौजूद होगा और इसकी कीमत 1,999 Yuan (~$308) रहेगी।

एक भारतीय टिप्स्टर ने Mi Pad 4 के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने दावा किया है कि Wi-Fi मॉडल के दो वेरिएन्ट्स मौजूद होंगे, इसके एक वेरिएंट में 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज तथा दूसरे वेरिएंट में 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मौजूद होगा। हालांकि उन्होंने Mi Pad 4 के इन वेरिएन्ट्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है। MI Pad 4 को ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएन्ट्स में पेश किया जा सकता है।

टिप्स्टर ने यह भी खुलासा किया है कि Mi 6X Hatsune Miku ग्रीन स्पेशल एडिशन में पेश किया जाएगा। और चीन में Redmi Note 5 को नए रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा।

अब Cashify पर अपने पुराने मोबाइल्स बेच कर हाथों-हाथ पेमेंट पाएं। 200 रूपये का अतिरिक्त लाभ पाने के लिए DIGIT कोड का उपयोग करें।
 

सोर्स

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo