Xiaomi का नया Redmi 5 स्मार्टफोन 20 मार्च को होगा सेल के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

इस स्मार्टफोन को आप 20 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेज़न, मी.कॉम से खरीद सकते हैं। यह डिवाइस अमेज़न या मी.कॉम पर SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदने पर यूज़र्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा।

Xiaomi का नया Redmi 5 स्मार्टफोन 20 मार्च को होगा सेल के लिए उपलब्ध

Xiaomi ने बुधवार को भारत में अपना Redmi 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत 7,999 से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके एक वेरिएंट में 2GB रैम/16GB रोम मौजूद है, जिसकी कीमत Rs 7,999 है, वहीं इसके 3GB रैम /32GB रोम वेरियंट की कीमत Rs 8,999 और 4GB रैम /64GB रोम वेरियंट की कीमत Rs 10,999 है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Flipkart पर आज इन स्मार्टफोंस पर मिल रही हैं सबसे शानदार डील्स, जानें किस स्मार्टफोन पर मिल रहा क्या ऑफर

इस स्मार्टफोन को आप 20 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेज़न, मी.कॉम से खरीद सकते हैं। यह डिवाइस अमेज़न या मी.कॉम पर SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदने पर यूज़र्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा। यूज़र्स को अपने पहली किन्डल ईबुक खरीदने पर 90 प्रतिशत (Rs 400 तक) का डिस्काउंट मिल रहा है। 

Redmi 5 में रेनफोर्स्ड कॉर्नर्स और मेटल यूनीबॉडी के साथ आता है और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले ऑफर करता है। डिस्प्ले का साइज़ 5.7 इंच है और यह HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1440×720 पिक्सल है. यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC और एड्रीनो 506 GPU से लैस है। 

कैमरा की बात करें तो यह स्मार्टफोन 12MP के रियर कैमरा के साथ आता है, जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल, PDAF, HDR, f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश से लैस है। फोन के सामने की ओर 5MP का सेंसर मौजूद है, जो LED लाइट के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि यह ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ एन्हेन्स्ड पोर्ट्रेट शॉट्स कैप्चर कर सकता है।

स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम

इस स्मार्टफोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है जो नॉर्मल इस्तेमाल करने पर पूरे दिन चल सकती है और गेमिंग के दौरान 9 घंटे तथा वीडियो प्लेबैक के दौरान 10 घंटों तक चल सकती है। इस डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और यह MIUI 9 पर काम करता है जो कि एंड्रायड 7.1 नौगट पर आधारित है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह डिवाइस GPS, A-GPS, WiFi, ब्लूटूथ 4.2, एक 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट करता है और चार्जिंग के लिए माइक्रो- USB पोर्ट के साथ आता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo