अब Xiaomi Redmi 5 Amazon India और Mi.com पर हुआ ओपन सेल में उपलब्ध
अब Xiaomi का Redmi 5 स्मार्टफोन Amazon.in, Amazon इंडिया ऐप और Mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध है।
अब Xiaomi का Redmi 5 स्मार्टफोन Amazon.in, Amazon इंडिया ऐप और Mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब अब लोगों को इस स्मार्टफोन के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन या फ़्लैश सेल के इंतज़ार की ज़रूरत नहीं है। ये स्मार्टफोन अब परमानेंट ओपन सेल में उपलब्ध हैं और इन्हें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज तथा 4GB रैम और 64GB वेरिएन्ट्स में खरीदा जा सकता है। Redmi 5 चारों कलर्स गोल्ड, ब्लैक, रोज़ गोल्ड और ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है।
SurveyXiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन को 5.7-इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह 1440×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ फोन में मौजूद है। आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। Amazon और Flipkart पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रही हैं ये डील्स
फोन में आपको एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इन दोनों ही कैमरा के माध्यम से आप 1080 विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। फोन में एंड्राइड 7.0 नौगट पर काम करता है, और इसके एक 3300mAh क्षमता की एक बैटरी भी दी गई है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
इसके अलावा अगर कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि बेस वैरिएंट यानी 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट को आप Rs. 7,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा 3GB रैम और 4GB रैम वाले वैरिएंट्स को क्रमश: Rs. 8,999 और Rs. 10,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile


