HIGHLIGHTS
Xiaomi Redmi 4 16GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 6,999 है.
Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफ़ोन का 16GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. अगर आप इस फ़ोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपके लिए एक अच्छा मौका है. Xiaomi Redmi 4 16GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 6,999 है. साथ ही इसे Rs. 333 की मंथली EMI पर भी ख़रीदा जा सकता है.
SurveyXiaomi Redmi 4 में 5-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है. इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 296ppi है. फ़ोन में सामने की की तरफ 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है. इसमें 4100mAh की बैटरी मौजूद है. Xiaomi Redmi 4 1.4GHz के ओक्टा-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस है.
इसमें 13MP का PDAF कैमरा दिया गया है. इससे फुल HD 1080p वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. यह 5-एलिमेंट लेंस से लैस है. इसमें f/2.0 अपर्चर मौजूद है. यह HDR और पैनोरमा जैसे फीचर्स से भी लैस है. इसमें सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया गया है. यह डुअल सिम फ़ोन है और इसमें 4G VoLTE का सपोर्ट मौजूद है. इसका वजन 150 ग्राम और मोटाई 8.65mm है.