Xiaomi Redmi 4 16GB आज हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

इसमें 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है.

Xiaomi Redmi 4 16GB आज हो सकता है आपका

Xiaomi Redmi 4 16GB स्मार्टफ़ोन आज दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. इसकी कीमत Rs. 6,999 रखी गई है. इसमें 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Redmi 4 में 5-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है. इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 296ppi है. फ़ोन में सामने की की तरफ 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है. इसमें 4100mAh की बैटरी मौजूद है, कंपनी का दावा है कि यह 2 दिनों तक कल सकती है. इसका स्टैंडबाई टाइम 18 दिनों का बताया गया है. Xiaomi Redmi 4 1.4GHz के ओक्टा-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस है. 

इसमें 13MP का PDAF कैमरा दिया गया है. इससे फुल HD 1080p वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. यह 5-एलिमेंट लेंस से लैस है. इसमें f/2.0 अपर्चर मौजूद है. यह HDR और पैनोरमा जैसे फीचर्स से भी लैस है. इसमें सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया गया है. यह डुअल सिम फ़ोन है और इसमें 4G VoLTE का सपोर्ट मौजूद है. इसका वजन 150 ग्राम और मोटाई 8.65mm है. 

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo