Xiaomi के प्रोडक्ट्स लाइनअप का हुआ खुलासा, Mi 7 Lite और Mi S1 हो सकते हैं लॉन्च

HIGHLIGHTS

लिस्ट में पहले ही लॉन्च हुए Mi MIX 2s और Redmi S2 स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

Xiaomi के प्रोडक्ट्स लाइनअप का हुआ खुलासा, Mi 7 Lite और Mi S1 हो सकते हैं लॉन्च

इस साल के शुरुआती 5 महीनों में Xiaomi ने कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं और अगर आप उत्सुक हैं कि कंपनी अगले आने वाले महीनों में क्या प्लान कर रही है तो यह ख़बर आपको काफी पसंद आएगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यूरेशियन इकोनोमिक कमीशन की वेबसाइट से एक लिस्ट का का खुलासा हुआ है जिसमें Xiaomi के कई अनरिलीज़ प्रोडक्ट्स शामिल हैं और ये डिवाइसेज़ Mi और Redmi सीरीज़ के अंतर्गत आते हैं। लिस्ट में पहले ही लॉन्च हुए  Mi MIX 2s और Redmi S2 स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

इस महीने कंपनी अपना Mi 7 स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी और उम्मीद है कि इस डिवाइस के साथ ही कंपनी Mi 7 Lite वेरिएंट भी पेश करेगी। लिस्ट में नई S सीरीज़ भी मौजूद है जिसमें Mi S1, Mi S2, Mi S3, Redmi S1 और Redmi S3 स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

Mi MIX 2s की जगह लेने के लिए Mi MIX 3s को पेश किया जाएगा। इसके अलावा Redmi सीरीज़ में भी कई नए डिवाइसेज जुड़ेंगे। लिस्ट में Redmi A1 और Redmi A2 स्मार्टफोन्स भी मौजूद हैं जो मौजूद Redmi डिवाइसेज की जगह लेंगे। संभावना है कि Redmi Note 6, Redmi Note 6A, Redmi Note 6a Prime, Redmi Note 6 Prime, Redmi 6 Plus और Redmi 6a Plus मौजूदा Redmi लाइनअप की जगह लेंगे।

यह लिस्ट 11 मई को जारी की गई थी और यह 31 दिसम्बर 2023 तक मान्य है, इसका मतलब इन डिवाइसेज में से कुछ डिवाइस इस साल लॉन्च नहीं होंगे।

वाया

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo