Xiaomi Poco F1 का दाम हुआ Rs 17,999

HIGHLIGHTS

Redmi K20 सीरीज़ अगले महीने होगी लॉन्च

स्नैपड्रैगन 845 से लैस है Poco F1

Rs 17,999 हुई शुरुआती कीमत

Xiaomi Poco F1 का दाम हुआ Rs 17,999

Xiaomi जल्द भारत में अपनी Redmi K20 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है और सीरीज़ का प्रो मॉडल अब तक सबसे सस्ता फोन होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। Xiaomi ने अपनी Redmi K20 सीरीज़ के लॉन्च से पहले Poco F1 फोन की कीमत कम कर दी है जो लॉन्च के समय सबसे सस्ता फोन था जिसे स्नैपड्रैगन 845 के साथ उतारा गया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Poco F1 को इस समय फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर Rs 17,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है और यह कीमत 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। डिवाइस का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 20,999 तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 27,999 की कीमत में उपलब्ध है। 

पोको F1 में मौजूद एक हाई-एंड चिपसेट के अलावा अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। 

फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4,000mAh की बैटरी से लैस है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile