Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन 5,400mAh क्षमता की बैटरी के साथ 19 जुलाई को किया जा सकता है लॉन्च

Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन 5,400mAh क्षमता की बैटरी के साथ 19 जुलाई को किया जा सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने अपने एक और स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया है, इस डिवाइस को 19 July को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है।

Xiaomi Mi Max 3 to Launch on July 19 in China could Feature a 6.9 inch Display and 5400mah Battery: Xiaomi ने अपने एक और स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया है, इस डिवाइस को 19 July को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा सामने आ रहा है और कंपनी के ग्लोबल स्पोकपर्सन Denovan Sung ने भी कहा है कि वह अपना एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस डिवाइस को Xiaomi Mi Max 3 की तरह लॉन्च किया जा सकता है, इस डिवाइस को 19 July ओ लॉन्च किया जाना तय हो गया है, हालाँकि इसके बारे इसे सेल के लिए लाया जाना है। 

अभी इस समय इस डिवाइस के भारत में लॉन्च होने के ज्यादा आसार नहीं नजर आ रहे हैं, हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से भारत में अगस्त के पहले चरण में लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन की बात करें तो इसे भारत में 18 July को लॉन्च किया जाना है, इसका मतलब है कि Xiaomi भारत में इसी की पीढ़ी के नए डिवाइस को भारत में लॉन्च करने में ज्यादा देरी नहीं करने वाला है। 

इस डिवाइस को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। इस जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस को कंपनी की ओर से एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके कारण इसकी डिस्प्ले और भी बड़ी हो जाने वाली है। इसके अलावा आपको बता दें कि इस लिस्टिंग से यह भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में आपको एक 6.99-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है। इस डिवाइस को बैक से देखने पर यह Xiaomi Mi 6X का ही एक नया वर्जन लग रहा है। या ऐसा भी कह सकते हैं कि इसका बड़ा वर्जन लग रहा है।

फोन में अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा यह देखने में कुछ कुछ इस साल पहले ही लॉन्च किये गए Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Mi 6X, Mi 8 और अन्य स्मार्टफोंस की तरह ही लग रहा है। फोन में आपको एक 1.8GHz का प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इस लिस्टिंग से यह ही सामने आ रहा है। 

फोन में मौजूद ड्यूल कैमरा की चर्चा करें तो यह Xiaomi Redmi Note 5 Pro की तरह ही 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के सेंसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा इसमें एक 5400mAh क्षमता की बैटरी भी होने वाली है। इस डिवाइस को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किये जाने के आसार हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo