Xiaomi Mi Max 3 Pro डिवाइस अब नहीं किया जायेगा लॉन्च

Xiaomi Mi Max 3 Pro डिवाइस अब नहीं किया जायेगा लॉन्च
HIGHLIGHTS

ऐसा कहा जा रहा था कि Xiaomi Mi Max 3 Pro स्मार्टफोन को स्नेपड्रैगन 710 के साथ लॉन्च किया जाता।

Xiaomi ने अपने Mi Max 3 स्मार्टफोन को 19 July ओ लॉन्च किया था। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसे एक बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया। इस डिवाइस के लॉन्च के बाद ऐसी खबरें भी सामने आई कि कंपनी की ओर से इस डिवाइस का एक हाई-एंड स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जायेगा, इस डिवाइस को Xiaomi Mi Max 3 Pro नाम दिया जाने वाला था। 

ऐसा भी सामने आया कि इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 के साथ लॉन्च किया जाने वाला था। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से लॉन्च नहीं किया जाने वाला है। कंपनी ने सभी अफवाहों पर अपने वेइबो से सामने आई एक जानकारी से विराम लगा दिया है। 

यह जानकारी तब सामने आई जब Xiaomi के एग्जीक्यूटिव ने एक सवाल के जवाब में उत्तर देते हुए यह कहा कि इस डिवाइस को लॉन्च नहीं किया जा रहा है। हालाँकि Xiaomi ऐसा क्यों कर रहा है इस बारे में अभी भी कुछ सामने नहीं आया है। 

अगर हम Xiaomi Mi Max स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसमें आपको एक 4GB रैम के अलावा 64GB की स्टोरेज भी मिल रही थी। फोन में एक 6.9-इंच की FHD+ डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा इसमें एक 5,500mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo