Xiaomi Mi Max 3 का आधिकारिक रेंडर लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आये स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Max 3 का आधिकारिक रेंडर लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आये स्पेसिफिकेशन
HIGHLIGHTS

XIaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन को लेकर लीक हुई यह जानकारी कंपनी के ही एक अधिकारी द्वारा सामने आई है।

Xiaomi Mi Max 3 Official Render Leak on Weibo Ahead of Launch: हम Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन लॉन्च से मात्र कुछ ही समय दूर हैं। हालाँकि इसके लॉन्च से पहले ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है, जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं। इस डिवाइस को लेकर अभी तक कई बार जानकारी सामने आ चुकी है। हालाँकि अब नई जानकारी सामने जो आई है उसमे कंपनी के ही यानी Xiaomi के ही अधिकारिक ने इस डिवाइस के बारे में बहुत सी जानकारी सामने रखी है। 

Xiaomi के ही फाउंडर Bin Lin ने Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन के बारे में वेइबो पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है। इस लीक में स्मार्टफोन को सभी एंगल से देखा जा सकता है। हालाँकि सब वैसा ही सामने आया है जैसा आप पहले भी देख चुके हैं। हालाँकि इस लीक से सामने आया है कि यह डिवाइस कई रंगों वाले ऑप्शन में उपलब्ध कर दिया जाने वाला है, इसका मतलब है कि इस डिवाइस को आप ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। 

हालाँकि शायद इतना ही काफी नहीं था, कंपनी के फाउंडर ने आज एक नए पोस्टर वेइबो पर पोस्ट किया है, इस पोस्टर से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आ रहे हैं। इसके अलावा इस लीक से इस डिवाइस की कीमत का भी हिंट मिल रहा है। हालाँकि इसके स्पेसिफिकेशन बिलकुल वैसे ही हैं, जैसे हम पहले आये कई लीक में देख चुके हैं। 

इस डिवाइस को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। इस जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस को कंपनी की ओर से एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके कारण इसकी डिस्प्ले और भी बड़ी हो जाने वाली है। इसके अलावा आपको बता दें कि इस लिस्टिंग से यह भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में आपको एक 6.99-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है। इस डिवाइस को बैक से देखने पर यह Xiaomi Mi 6X का ही एक नया वर्जन लग रहा है। या ऐसा भी कह सकते हैं कि इसका बड़ा वर्जन लग रहा है।

फोन में अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा यह देखने में कुछ कुछ इस साल पहले ही लॉन्च किये गए Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Mi 6X, Mi 8 और अन्य स्मार्टफोंस की तरह ही लग रहा है। फोन में आपको एक 1.8GHz का प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इस लिस्टिंग से यह ही सामने आ रहा है। 

फोन में मौजूद ड्यूल कैमरा की चर्चा करें तो यह Xiaomi Redmi Note 5 Pro की तरह ही 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के सेंसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा इसमें एक 5400mAh क्षमता की बैटरी भी होने वाली है। इस डिवाइस को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किये जाने के आसार हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo