Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन का हैंड्स-ऑन विडियो ऑनलाइन देखा गया, जल्द ही सकता है लॉन्च

Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन का हैंड्स-ऑन विडियो ऑनलाइन देखा गया, जल्द ही सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन Xiaomi Mi Max 2 की ही पीढ़ी का नया स्मार्टफोन होने वाला है।

Xiaomi Mi Max 3 Hands on Video Leak on Internet With Front and Back Design: Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से इंटरनेट पर रुमर्स और अफवाहों का सिलसिला चल रहा है। इस लिस्ट में एक हैंड्स-ओं विडियो भी शामिल हो गया है। इस विडियो में डिवाइस को फ्रंट और बैक दिनों ही ओर से देखा जा सकता है। 

इस हैंड्स-ओं विडियो को वेइबो पर सबसे पहले देखा गया था, इसके बाद इसे यूट्यूब पर भी प्री-लोड किया गया। इन दो अलग अलग विडियो में यह स्मार्टफोन अलग अलग रंगों में नजर आ रहा है। इसे ब्लैक और गोल्ड रंगों में देखा जा सकता है। हालाँकि इसके ओवर ऑल डिजाईन की बात करें तो यह पिछले लीक से काफी मिलता हुआ है। 

इस डिवाइस को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। इस जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस को कंपनी की ओर से एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके कारण इसकी डिस्प्ले और भी बड़ी हो जाने वाली है। इसके अलावा आपको बता दें कि इस लिस्टिंग से यह भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में आपको एक 6.99-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है। इस डिवाइस को बैक से देखने पर यह Xiaomi Mi 6X का ही एक नया वर्जन लग रहा है। या ऐसा भी कह सकते हैं कि इसका बड़ा वर्जन लग रहा है।

फोन में अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा यह देखने में कुछ कुछ इस साल पहले ही लॉन्च किये गए Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Mi 6X, Mi 8 और अन्य स्मार्टफोंस की तरह ही लग रहा है। फोन में आपको एक 1.8GHz का प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इस लिस्टिंग से यह ही सामने आ रहा है। 

फोन में मौजूद ड्यूल कैमरा की चर्चा करें तो यह Xiaomi Redmi Note 5 Pro की तरह ही 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के सेंसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा इसमें एक 5400mAh क्षमता की बैटरी भी होने वाली है। इस डिवाइस को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किये जाने के आसार हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo