जुलाई में लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन, मिला 3C सर्टिफिकेशन

जुलाई में लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन, मिला 3C सर्टिफिकेशन
HIGHLIGHTS

Mi Max 3 में 7 इंच की फुल HD+ रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले मौजूद हो सकती है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 रहेगा।

यह हम सभी जानते हैं कि Xiaomi Mi Max 2 की जगह लेने के लिए नई जनरेशन का डिवाइस लॉन्च करेगी और कंपनी ने पुष्टि भी थी कि Mi Max 3 को इस साल जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। अब इस स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है जिससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि इस डिवाइस का लॉन्च अब दूर नहीं है। एक Xiaomi स्मार्टफोन मॉडल नंबर M1807E8S के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देख गया है और यह फोन 5VDC 3A/9VDC 2A/12VDC 1.5A, 18W तक की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसका मतलब यह फोन भी Mi Max 2 की तरह फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

पिछले महीने Xiaomi के CEO Lei Jun ने एक Weibo पोस्ट में पुष्टि की थी कि Mi Max 3 को इस साल जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने डिवाइस की कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की थी। याद दिला दें, Mi Max 2 को मई 2017 में लॉन्च किया गया था और भारत में यह डिवाइस जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mi Max और Max 2 कंपनी के सफल डिवाइसेज हैं।

रुमर्स की मानें तो Xiaomi Mi Max 3  में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस मौजूद होंगी। Mi Max 3 में 7 इंच की फुल HD+ रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले मौजूद हो सकती है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 रहेगा। अभी नौच डिस्प्ले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन स्मार्टफोन कुल फूटप्रिंट को कम करने के लिए Mi Max 3 की डिस्प्ले पर नौच शामिल किया जा सकता है।

पिछले लौन्च्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि डिवाइस Redmi Note 5 Pro की तरह स्नैपड्रैगन 636 SoC से लैस होगा। Xiaomi ने Mi Max 2 और Redmi Note 4 को स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ पेश किया था। वहीं बात करें Mi Max और Redmi Note 3 की तो इन डिवाइसेज को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 650 SoC के साथ लॉन्च किया था। Mi Max 3 पॉवर-एफ़िशिएन्ट स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अभी यह केवल अटकलें ही हैं डिवाइस की बेंचमार्क रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रोसेसर का खुलासा हो सकता है।

फोन में 5500mAh की बैटरी आने की उम्मीद है जो फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस के बैक पर दो कैमरा दिए जा सकते हैं जैसे कि हमने Note 5 Pro और Redmi Y2 में देखा है। यह डिवाइस पहले चीन में MIUI 10 के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi इस डिवाइस को अगस्त में भारत में लॉन्च कर सकता है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा डिवाइस को TENAA सर्टिफिकेशन प्राप्त होने के बाद इसकी पूरी स्पेसिफिकेशंस और तस्वीरें सामने आ सकती हैं।

वाया

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo