Xiaomi का Mi Band 3 इन्टरनेट पर लीक

HIGHLIGHTS

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि CEO की कलाई में नया वियरेबल डिवाइस मौजूद था जो कि पिछले Mi Band डिवाइसेज़ से मेल खाता है।

Xiaomi का Mi Band 3 इन्टरनेट पर लीक

Xiaomi के CEO को Mi Band 3 पहने हुए देखा गया है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark लॉन्च किया है। Xiaomi के फाउंडर Lei Jun को यह नया बैंड पहने देखा गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि CEO की कलाई में नया वियरेबल डिवाइस मौजूद था जो कि पिछले Mi Band डिवाइसेज़ से मेल खाता है। रुमर्स के अनुसार Mi Band 3 में आरामदायक रबर बैंड मौजूद होगा जो कि पिछली जनरेशन के वियरेबल डिवाइसेज़ में भी देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि ग्लास सरफेस को बढ़ाया गया है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि डिवाइस में OLED डिस्प्ले मौजूद होगी। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

साथ ही, इस बार इसके किनारों पर ग्लास को बेंड किया गया है। अगर इस डिवाइस के फीचर्स की बात करें तो इसमें GPS, एसेलरोमीटर के अलावा हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद होगा। इसके अलावा, यह डिवाइस ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट करेगा और IP67 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट होगा। इस वियरेबल डिवाइस में एक वाइब्रेशन इंजन भी मौजूद होने की उम्मीद है। Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्टि की जा चुकी है कि यह डिवाइस इस साल किसी समय लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि जब इस डिवाइस को आधिकारिक तौर पर देखा जा चुका है तो इसका लॉन्च भी जल्द होने की उम्मीद है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसके अलावा, हाल ही में Xiaomi का एक डिवाइस जिसका कोडनेम Cereus है, मीडियाटेक MT6765 के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Xiaomi Redmi 5X हो सकता है। अभी कुछ दिनों पहले ही इस डिवाइस कि बेंचमार्किंग साईट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि डिवाइस को एंड्राइड 8.1 ओरियो और 3GB की रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz होने वाली है, के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह चिपसेट MT6765 होने की संभावना है। 

Via, इमेज सोर्स

Enjoying writing since 2017... View Full Profile