Xiaomi Mi A3 को लेकर सामने आई नई जानकारी, आखिर कैसा होगा ये डिवाइस?
ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi Mi A3 मोबाइल फोन को Xiaomi के अगले एंड्राइड वन स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि कंपनी चीन में अपनी एक नई सीरीज को लॉन्च करने जा रही है, इस सीरीज में आपको Mi CC9 और Mi CC9e मोबाइल फोंस मिलने वाले हैं। यह दोनों ही फोंस इंटरनेट पर अपनी एक पकड़ पिछले कुछ समय में बना चुके हैं। हालाँकि अब एक नई खबर यह आ रही है कि Mi CC9 और Mi CC9e मोबाइल फोंस को ग्लोबल मार्किट में Xiaomi Mi A3 और A3 Lite के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है, इसका मतलब है कि इन्हें इन नए नामों से दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है।
Surveyयह दोनों ही मोबाइल फोंस एंड्राइड वन सर्टिफिकेशन के साथ आने वाले हैं, साथ ही इनमें आपको स्टॉक एंड्राइड भी मिलने वाला है। अगर हम रुमर्स और अफवाहों की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन स्नेपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ आने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलेगा, साथ ही इसमें आपको ग्लास बैक मिलने वाली है, जो ग्रेडिएंट डिजाईन के साथ आएगी। Xiaomi ने अपne Xiaomi Mi A2 मोबाइल फोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था, और यह इसी पीढ़ी का नया मोबाइल फोन होने वाला है।
अगर हम एक ट्विट की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि यहाँ इन फोंस को कोडनेम दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं, आपको बता देते हैं कि इनका कोडनेम Bamboo Sprout और Casmos Sprout है, इसका मतलब है कि इस बार भी Xiaomi की ओर से अपनी Mi A सीरीज में वही किया जाने वाला है, जो पहले वह कर चुकी है।
Bamboo_sprout/cosmos_sprout/pyxis
All 3 should be SDM7XX series. Which one (710/712) I can't say for sure yet.
— Mishaal Rahman (@MishaalRahman) May 5, 2019
हालाँकि अभी इन चिपसेट के बारे में पूरी जानकारी मौजूद नहीं है कि आखिर यह कौन से चिपसेट होने वाले हैं लेकिन इतना जरुर है कि हम जानते हैं कि यह 700 सीरीज के चिपसेट होने वाले हैं। लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं ककी इन फोंस में आपको स्नेपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, या ऐसा भी हो सकता है कि इन फोंस को स्नेपड्रैगन 712 के साथ लॉन्च किया जाए। हालाँकि Mi A3 Lite मोबाइल फोन को शायद स्नेपड्रैगन 710 के साथ ही संतुष्ट रहना पड़ सकता है।
हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि Xiaomi एक अन्य स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है, जो स्नेपड्रैगन 7XX प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इसका कोडनेम Pyxis है। हालाँकि अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि आने वाले समय में इसके बारे में जानकारी सामने आ ही जाये।
अगर रुमर्स और अफवाहों पर ध्यान दिया जाये तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Mi A3 मोबाइल फोन में आपको एक बढ़िया मिड-रेंज मोबाइल फोन की सभी खूबियाँ मिलने वाली हैं, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक पॉवरफुल प्रोसेसर मिलने वाला है, साथ ही आपको इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर भी मिलने वाला है। इसका मतलब है कि Xiaomi Mi A3 ऐसा पहला मोबाइल फोन होगा जिसे इस सीरीज में OLED पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile