Xiaomi Mi A2 Android One की ब्रांडिंग के साथ 24 जुलाई को कथित तौर पर किया जा सकता है लॉन्च

Xiaomi  Mi A2 Android One की ब्रांडिंग के साथ 24 जुलाई को कथित तौर पर किया जा सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Xiaomi Mi 6X की ग्लोबल रीब्रांडिंग होने वाला है।

Xiaomi Mi A2 to launch on 24 July on Madrid Spain: Xiaomi, 24 July को स्पेन के Madrid में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया को न्योता देना भी शुरू कर दिया है। इस इवेंट में ऐसा लग रहा है कि Xiaomi की ओर से उसका Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है, Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन Xiaomi Mi 6X का ही ग्लोबल रीब्रांड हो सकता है। Xiaomi Mi 6X को अभी हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। 

कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक टीज़र भी जारी किया है, इस ट्विट में फोन को लेकर बेसिक इनफार्मेशन दी गई है। इस टीज़र में पिछले साल लॉन्च किये गए Xiaomi Mi A1 एंड्राइड वन की ब्रांडिंग टॉप पर नजर आ रही है। इसके अलावा यहाँ यह भी दर्ज किया गया है कि, “नई जेनेरेशन का फोन आ रहा है।” इसके अलावा इस टीज़र का कैप्शन है, “क्या आप Mi A1 स्मार्टफोन के फैन हैं? इसका साफ़ मतलब है कि कंपनी इस डिवाइस के अपने नए पीढ़ी वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। 

अगर हम Mi A2 या ऐसा भी कह सकते हैं कि Xiaomi MI 6X डिवाइस की बात करें तो इसे अभी हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। हालाँकि Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन की बात करें तो इस डिवाइस को कंपनी की ओर से 6-इंच की एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है यह एक FHD+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है। यह एक मेटल यूनीबॉडी डिजाईन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें आपको ड्यूल कैमरा सेटअप भी मिलने के आसार हैं। 

फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 प्रोसेसर के अलावा 4GB/6GB रैम के साथ साथ 32GB, 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है। अगर इसके ड्यूल कैमरा सेटअप की बात करें तो यह एक 12-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के सेंसर का मिश्रण है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा ही दिया गया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह एक AI क्षमता से लैस डिवाइस हो सकता है। 

हालाँकि इतना ही नहीं, एक अन्य डिवाइस के बारे में भी जानकारी सामने आ रही है, इस डिवाइस को Xiaomi Mi A2 Lite के नाम से देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को एक 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 625 चिपसेट और 3GB रैम के अलावा 32GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी होने के आसार हैं, हालाँकि इसे स्टॉक एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo