Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite की कीमत और स्पेक्स के बारे में आया ये लीक

Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite की कीमत और स्पेक्स के बारे में आया ये लीक
HIGHLIGHTS

कंपनी Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite को 24 जुलाई को आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi Mi A2 and Mi A2 Lite cost and specs revealed in new leak: Xiaomi 24 जुलाई को Madrid, स्पेन में आयोजित एक इवेंट में अपना Mi A2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Mi A2 के साथ ही Mi A2 Lite को भी पेश कर सकती है। ये दोनों स्मार्टफोंस एक पोलिस रिटेलर X-Com वेबसाइट पर देखे गए हैं। लिस्टिंग से कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी हाथ लगी है। हालांकि बाद में ऑनलाइन पोर्टल द्वारा तस्वीरों को हटा लिया गया है। लेकिन Slashleaks ने रेंडर्स प्राप्त कर लिए हैं। 

Mi A2 Lite  का डिज़ाइन Redmi 6 Pro जैसा लगता है। दोनों डिवाइसेज में एक ही साइज़ का डिस्प्ले नौच और 5.84 इंच की डिस्प्ले नजर आ रही है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और बैक पैनल पर भी समान ऐन्टेना प्लेसिंग मौजूद है। इसके अलावा दोनों डिवाइसेज में समान 4,000mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 625 SoC, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। 

Slashleaks की पोस्ट के अनुसार Mi A2 Lite में 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मौजूद होगा और सेल्फी के लिए डिवाइस में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस के बैक पैनल पर एंड्राइड वन ब्रांडिंग दी गई है, अगर ऐसा होता है तो Xiaomi Mi A2 Lite हाल ही में पेश किए गए Redmi 6 Pro का एंड्राइड वन वेरिएंट हो सकता है।

पोलैंड की वेबसाइट पर दिखी लिस्टिंग के आधार पर Mi A2 के 32GB वेरिएंट और Mi A2 Lite के 64GB वेरिएंट की कीमत PLN 999 लगभग 18,400 रूपये रहेगी। 

Mi A2 के बारे में पिछले समय में कि लीक्स सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि डिवाइस Mi 6X का रीब्रांडेड एंड्राइड वन वेरिएंट होगा। यह डिवाइस 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 होगा तथा डिस्प्ले के टॉप पर कोई नौच मौजूद नहीं होगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है और 4GB रैम और 32GB/ 64GB/ 128GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आ सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo