HIGHLIGHTS
Xiaomi Mi A1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों ही कैमरे 12MP के हैं. एक टेलीफ़ोटो लेंस है और दूसरा वाइड-एंगल लेंस है.
Xiaomi Mi A1 जिसे अभी कुछ महीनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है. अब इस स्मार्टफ़ोन पर Rs. 1000 का डिस्काउंट मिल रहा है. इस फ़ोन को भारत में Rs. 14,999 की कीमत में पेश किया गया है.
Surveyअब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट इस पर डिस्काउंट दे रही है. डिस्काउंट के बाद यह सिर्फ Rs. 13,999 में आपका हो जायेगा. इसके साथ ही इस पर नो कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है.
Xiaomi Mi A1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों ही कैमरे 12MP के हैं. एक टेलीफ़ोटो लेंस है और दूसरा वाइड-एंगल लेंस है. साथ ही इस फ़ोन के साथ अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है.
Xiaomi Mi A1 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है. यह 4GB की रैम से भी लैस है. साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है.इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है. यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है. इसमें रियर हिस्से पर एक फिंगर प्रिंट सेंसर भी मौजूद है.